फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Diwali 2024 CM Dhami bought clay lamps and idols artisan said- keep coming CM sir

Diwali: धामी ने परिवार संग खरीदे मिट्टी के दीपक और मूर्तियां, बोला कारीगर-आते रहिएगा सीएम सर

Thu, 31 Oct 2024 12:19 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 31 Oct 2024 12:19 AM IST
सार

शासकीय और सियासी व्यस्तताओं से समय निकालकर मुख्यमंत्री भी आम नागरिक की तरह दिवाली की खरीदारी करने बाजार पहुंचे।

विज्ञापन
Diwali 2024 CM Dhami bought clay lamps and idols artisan said- keep coming CM sir
सीएम धामी ने खरीदे मिट्टी के उत्पाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनकी पत्नी गीता धामी और बेटे को अपनी दुकान पर देख मिट्टी के दीपक और मूर्तियां बेच रहा कारीगर हैरान था। दंपती ने उसकी कारीगरी को सराहा तो उत्साहित कारीगर ने भी बोल दिया- आते रहिएगा सीएम सर। यह दृश्य था चकराता रोड स्थित कुम्हार शॉप का, जहां मुख्यमंत्री परिवार के साथ भ्रमण पर निकले थे। सीएम ने विश्वकर्मा बंधुओं के मिट्टी के दीपक और मूर्तियां खरीदीं और डिजिटल माध्यम से भुगतान किया। ऐसा कर उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया।

विज्ञापन


शासकीय और सियासी व्यस्तताओं से समय निकालकर मुख्यमंत्री भी आम नागरिक की तरह दिवाली की खरीदारी करने बाजार पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने किसी कारीगर की दुकान से दीये खरीदे तो किसी की दुकान से मिट्टी की मूर्तियां। गीता धामी ने लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां लीं।
विज्ञापन


इस अवसर पर सीएम ने कहा कि स्थानीय स्तर पर छोटे कारीगर बड़ी मेहनत से दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुएं बनाते हैं। हाथ से निर्मित होने के चलते इन वस्तुओं की लागत अधिक आती है। उन्होंने सभी से अपील की कि हस्तनिर्मित स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक खरीदें जिससे इस पेशे से जुड़े लोगों की जीविका चलती रहे और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: रोडवेज कर्मचारियों को सौगात, मिला दिवाली का बोनस, परिवहन निगम ने जारी किया आदेश

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए वोकल फॉर लोकल के संदेश को आत्मसात करने की भी सभी को प्रेरणा मिलेगी। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना विकसित भारत निर्माण का भी एक महत्वपूर्ण पहलू है। इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed