फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Diwali 2021: Ruckus Stone pelting and Panic during flirting with women Doing fireworks in Haridwar

हरिद्वार: पटाखे जला रही महिलाओं से छेड़खानी के बाद दो पक्षों में हुआ विवाद, पथराव के दौरान मची भगदड़ 

Fri, 05 Nov 2021 11:31 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Nov 2021 11:31 PM IST
सार

आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी हथियारबंद लोगों के साथ एकत्र होकर उनके घर में घुस आए और पवन, हन्नी, अंकित के साथ मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन
Diwali 2021: Ruckus Stone pelting and Panic during flirting with women Doing fireworks in Haridwar
तनाव के बाद तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में पटाखे जला रही महिलाओं के साथ छेड़खानी करने के बाद दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान हुई पत्थरबाजी में तीन लोग घायल भी हो गए। पथराव की सूचना मिलने पर कोतवाली ज्वालापुर व रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू किया। इसके साथ ही तनाव को देखते हुए क्षेत्र में पीएसी व पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद एक पक्ष के सात नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


कोतवाल ज्वालापुर चंद्र चंद्राकर नैथानी के मुुताबिक मोहल्ला चाकलान, धीरवाली निवासी एक महिला ने शिकायत देकर बताया कि दीपावली की रात वह अन्य महिलाओं के साथ पटाखे फोड़ रही थी। इस दौरान आजाद , राहुल, मेहराज, बाबू, अख्तर, शहजाद, तनजु पर अभद्रता शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अश्लीलता भरे इशारे करने लगे। जिस पर महिलाओं ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गालियां देनी शुरू कर दी। जिसके बाद महिलाएं अपने घरों में चली गई। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी हथियारबंद लोगों के साथ एकत्र होकर उनके घर में घुस आए और पवन, हन्नी, अंकित के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि राहुल द्वारा तलवार से हन्नी की आंख पर जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन


वहीं मेहराज ने पवन के पैरों पर रोड से हमला किया। आरोप लगाया कि राहुल मारपीट करते हुए सोने की बाली भी छीन ली। आरोपियों ने मौहल्ले में पथराव भी किया। पथराव की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जैसे-तैसे स्थिति पर काबू पाया। देर रात तक पुलिस मौके पर मौजूद रही। वहीं स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए पीएसी व अतिरिक्त पुलिस बल भी क्षेत्र में तैनात किया गया है। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सात नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खानपुर में पटाखा चलाने को लेकर संघर्ष, 14 लोग घायल

मिर्जापुर सादात गांव में दीपावली की रात में पटाखा चलाने को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी और उसके बाद मारपीट हो गई। जिम्मेदार लोगों ने मामला निपटाया। इसके बाद इसी बात को लेकर शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इसमें एक पक्ष के आठ लोग, जबकि दूसरे पक्ष के छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

खानपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर सादात गांव निवासी रवि पुत्र सलेख चंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका घेर गांव से बाहर है। इसमें वह अपने पालतू पशुओं को रखते हैं। दीपावली की रात वह पशुओं को चारा डालने जा रहे थे। इस दौरान गांव के दूसरे पक्ष के कई लोग रास्ते में पटाखे जला रहे थे। जब वे रास्ते से गुजर रहा थे तो उन्होंने पटाखा जलाकर उनके पैरों में फेंक दिया। इससे वह घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के दीपक पुत्र राकेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दीपावली की रात को दूसरे पक्ष का एक युवक उनके घर में पटाखे जलाकर फेंक रहा था। जब उन्होंने विरोध जताया तो मामूली कहासुनी हो गई। शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हो गया।

इनमें एक पक्ष के आत्माराम और विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मनोज, सनोज, मूर्ति, सलेख चंद, नीटू, और पिंटू भी घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से दीपक कुमार, हुकम सिंह, मोहित, सुलेख चंद, सूबेराम, पंकज, घायल हो गए। खानपुर थानाध्यक्ष अभिनव शर्मा ने बताया कि सूचना के बाद दोनों पक्षों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

गांव में गोली चलने की सूचना से हड़कंप
दीपावली की रात रुहालकी गांव में युवक को गोली लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पुलिस जांच में मामला पटाखा लगने का निकला। खानपुर थाना क्षेत्र के रुहालकी गांव निवासी एक युवक ने खानपुर थानाध्यक्ष अभिनव शर्मा को अपने गोली लगने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला गोली लगने का नहीं था, बल्कि पटाखे लगने से युवक घायल हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed