फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   diwali 2020 : Indian lights lightened by Chinese LED bulb

बायकॉट चाइनीज आइटम और वोकल फॉर लोकल के नारों के बीच चीनी एलईडी बल्ब से रोशन हो रहीं भारतीय लड़ियां

Tue, 27 Oct 2020 11:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 27 Oct 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
diwali 2020 : Indian lights lightened by Chinese LED bulb
प्रतीकात्मक तस्वीर

बायकॉट चाइनीज आइटम और वोकल फॉर लोकल के नारों के बीच बाजार में चाइनीज लड़ियों की जबरदस्त डिमांड बनी हुई है। कम कीमत और अच्छी क्वालिटी के कारण लोग इन्हें खरीद भी रहे हैं। वहीं, जो भारतीय लड़ियां बिक भी रही हैं, उनमें से ज्यादातर में चाइनीज एलईडी बल्ब ही इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


त्योहारों से पहले हर साल बायकॉट चाइनीज आइटम की खूब चर्चा होती है, लेकिन साल दर साल बाजार में इन आइटम्स की संख्या और डिमांड बढ़ती जा रही है। आजकल भी बाजार में कुछ ऐसी ही स्थितियां हैं। चीन के सामान के बायकॉट के तमाम दावों के बावजूद बाजार में लगभग हर चीज मौजूद है।
विज्ञापन


चीन की 10 से 30 मीटर की एलईडी लड़ियां 80 से 140 रुपये कीमत में उपलब्ध हैं। वहीं, भारतीय लड़ी की कीमत लगभग दो से तीन गुना ज्यादा है। आठ मिमी बल्ब वाली 18 मीटर भारतीय लड़ी की कीमत 220 से भी ज्यादा है। खास बात ये है कि इन लड़ियों में केवल बल्ब के ऊपर लगने वाला कवर ही भारतीय है। बाकी इसमें भी वायरिंग और बल्ब चीन के ही इस्तेमाल किए जा रहे हैं। चीन की 12 मीटर मल्टी कलर लड़ी की कीमत भी 170 से 180 रुपये के आसपास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत देख कर पसंद बदल देते हैं लोग 

पटेलनगर स्थित अजय गिफ्ट गैलरी के अजय रोहिला ने बताया कि चाइनीज लड़ियों में कम कीमत और अच्छी क्वालिटी के साथ कई तरह की वैरायटी भी उपलब्ध है। चीन की स्टार लाइट, दीया और हार्ट शेप की लड़ियां भी खूब पसंद की जा रही हैं।

ये ज्यादातर क्रिसमस के दौरान सजावट के काम आती हैं, लेकिन इन दिनों लोग त्योहारों में भी इसे खरीदते हैं। ये घर को अंदर से सजाने में इस्तेमाल की जाती है। जबकि भारतीय लड़ी केवल एक ही पैटर्न पर बनी होती है। इसमें वैरायटी बहुत कम है।

पार्क रोड पर इलेक्ट्रॉनिक शॉप के अनिल कुमार ने बताया कि बहुत से लोग शुरुआत में चाइनीज सामान नहीं दिखाने को कहते हैं। लेकिन चाइनीज सामान की कम कीमत को देखते हुए ज्यादातर लोग इसी को खरीदना पसंद करते हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो ज्यादा कीमत के बावजूद भारतीय या लोकल सामान ही खरीद रहे हैं।

त्योहारों के सामान से पैक हुए बाजार

कोविड-19 के कारण पिछले लंबे समय से शांत पड़े बाजारों में इन दिनों त्योहार से रौनक आने लगी है। दुकानदारों ने भी त्योहारों को देखते हुए पर्याप्त सामान मंगा लिया है। इलेक्ट्रॉनिक की ज्यादातर दुकानों में लड़ियों के साथ ही अन्य सजावटी सामान भी खूब मिल रहे हैं। इनमें भी चाइनीज सामानों की भरमार है।

चाइनीज सामानों की कीमत भी बढ़ी

इस साल बाजार में चाइनीज सामानों की कीमत में भी इजाफा हुआ है। फुटकर व्यापारियों के अनुसार चीन से सामान कम आने का हवाला दिया जा रहा है। सामान्य लड़ियों की कीमत में भी पांच से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते 25 रुपये में बिकने वाली छोटी चाइनीज लड़ी इस बार 30 रुपये तक बिक सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed