फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Divyang needs not cooperation but respect and respect

दिव्यांगों को दया दृष्टि की नहीं, सहयोग और सम्मान की जरूरत

Wed, 04 Dec 2019 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Divyang needs not cooperation but respect and respect
विश्व दिव्यांग दिवस पर विकासनगर बाजार में निकाली गई जागरूकरता रैली में मौजूद लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
विश्व दिव्यांग दिवस पर पछवादून विकलांग अभिभावक एसोसिएशन की ओर से विकासनगर बाजार में दिव्यांग जागरूकता रैली निकाली गई। डाकपत्थर चौक से शुरू हुई यह रैली एक्सचेंज रोड, अस्पताल रोड, सिनेमा गली, पहाड़ी गली, सहारनपुर बस स्टैंड, गीता भवन, मंडी चौक, बाबूगढ़ चुंगी होते हुए आशीर्वाद गॉर्डन पर पहुंच समाप्त हुई। रैली में शामिल लोगों ने बैनर और पोस्टर के माध्यम से दिव्यांगों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक मुन्ना सिंह चौहान शामिल हुए। उन्होंने कहा कि समाज में दिव्यांग व्यक्तियों को दया की दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्हें सहयोग और सम्मान की आवश्यकता होती है। कहा कि हमें एक ऐसा समाज की स्थापना करनी चाहिए जहां दिव्यांग व्यक्ति भी आम आदमी की तरह रह सके। कार्यक्रम में विकलांग विभाग एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सैनी ने भी विचार रखे। इससे पहले रैली को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. केके शर्मा और पालिकाध्यक्ष शांति जुंवाठा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और मुक बधिर बच्चों ने सांकेतिक भाषा में राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति दी। रैली में अनुग्रह इंटरवेंशन सेंटर, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, अनुग्रह शिक्षा प्रोग्राम, सेंट मेरी, गुरु नानक मिशन, जैन बालिका इंटर कॉलेज, आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज, इंडियन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

दिव्यांग छात्रों को कपड़े वितरित किए
विकासनगर। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर रोटरी दून विकास के सदस्यों ने नंदा देवी निर्धन दिव्यांग कल्याण एसोसिएशन डाकपत्थर से जुड़े दिव्यांग छात्रों को गर्म कपड़े, बिस्किट और मिष्ठान बांटे। क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने लोगों से दिव्यांगों की मदद के लिए आगे आने की बात कही। इस अवसर पर क्लब सचिव संजीव राणा, संयोजक प्रदीप पोत्रा, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, अनिल जैन, संजय अग्रवाल, ललित अग्रवाल, विपुल जैन, वैभव अग्रवाल, मयंक जैन, प्रवेश भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed