फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Divisional Railway Manager Raj Kumar Singh conducted

Dehradun News: रेलवे स्टेशन पर खराब मिली अप्रोच रोड, डीआरएम बोले जल्द ठीक कराओ

Thu, 10 Oct 2024 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Divisional Railway Manager Raj Kumar Singh conducted
Iमंडल रेल प्रबंधक ने देहरादून और हर्रावाला रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षणI
विज्ञापन




मंडल रेल प्रबंधक राज कुमार सिंह ने बुधवार को हर्रावाला और देहरादून रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हर्रावाला रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए तो देहरादून रेलवे स्टेशन बाहर अप्रोच रोड की स्थिति खराब मिलने पर उसे जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए।



डीआरएम ने हर्रावाला रेलवे स्टेशन पर पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां चल रहे निर्माण को गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश दिए। कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। उसके बाद वह देहरादून रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां उन्होंने हेल्थ यूनिट, रेलवे स्टेशन तथा स्टेशन बिल्डिंग के बाहर अप्रोच रोड का निरीक्षण किया। अप्रोच रोड की खराब स्थिति के शीघ्र सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत सफाई व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य आदित्य गुप्ता ने कैटरिंग स्टॉल का निरीक्षण किया और वेंडर्स को खाद्य वस्तुओं में पूर्ण रूप से स्वच्छता बनाएं रखने एवं स्वच्छ ड्रेस में रहने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त शानमुंग वडिवाल एस, दूरसंचार अभियंता सुनील कुमार, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता सचिन कुमार, वरिष्ठ मंडल अभियंता पीयूष पाठक, मंडल अभियंता मनीष कुमार शर्मा, देहरादून रेलवे स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार, वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed