{"_id":"66e89d910bede03737088164","slug":"district-magistrate-savin-bansal-interacted-directly-dehradun-news-c-5-1-drn1030-503061-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के सभी चिकित्सालयों में बनेंगे आशाघर-डोरमेट्री : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के सभी चिकित्सालयों में बनेंगे आशाघर-डोरमेट्री : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iदूरदराज से गर्भवती महिलाओं, जच्चा, बच्चा के साथ आने वाली आशाओं को रहने, पेयजल आदि की सुविधा मिल सकेगीI
जिलाधिकारी सविन बंसल ने आशा एवं फील्ड कर्मचारियों के साथ सीधा संवाद किया। आईआरडीटी ऑडिटोरियम सर्वे चौक में स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ताओं व नगर निगम के फील्ड कार्मिकों के साथ बातचीत कर जिलाधिकारी ने उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने डेंगू-मलेरिया की सघन निगरानी एवं ग्रांउड जीरो पर कार्य करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि फील्ड कर्मचारी महत्वपूर्ण हैंं, जो ग्राउंड जीरो पर चल रही स्थितियों से अधिकारियों को अवगत कराते हैं, उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि आशाओं के भुगतान में किसी प्रकार की देरी न हो। उनके लिए सुविधा बढ़ाने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि चिकित्सालयों में खाली पड़े कक्षों में आशाघर एवं डोरमेट्री बनाई जाएं। आशाओं ने इस निर्णय का स्वागत किया। डीएम ने कहा कि नैनीताल जनपद में भी चिकित्सालयों में उन्होंने आशाघर और डोरमेट्री बनाने की पहल की थी, जिसे काफी सराहा गया। चिकित्सालयों में आशाघर-डोरमेट्री बनने से दूरदराज से गर्भवती महिलाओं, जच्चा, बच्चा के साथ आने वाली आशाओं को रहने, पेयजल आदि की सुविधा मिल सकेगी। वहीं आशाओं को अनावश्यक परेशानी से जूझना नही पड़ेगा। इस अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम गौरव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन उपस्थित रहे।