फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   district magistrate purushottam launches anti-encroachment drive in dehradun

नींद से जागा प्रशासन, अतिक्रमण पर चला JCB

Tue, 08 Apr 2014 11:08 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 08 Apr 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
district magistrate purushottam launches anti-encroachment drive in dehradun

नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमण पर नींद से जागी जिला प्रशासन की संयुक्त टीम आखिर सड़कों पर उतर आई।

विज्ञापन


कुछ जगहों पर हल्का विरोध
घंटाघर से राजपुर रोड स्थित राज प्लाजा तक चले अभियान में जेसीबी के पंजे ने 16 दुकानों के अतिक्रमण ध्वस्त कर डाले। दो स्थानों पर दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त किया गया। कुछ जगहों पर हल्का विरोध हुआ, लेकिन भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी से टकराव की नौबत नहीं आई। अभियान के दौरान राजपुर रोड पर अफरातफरी का माहौल रहा।

उच्च न्यायालय ने कुछ दिन पूर्व जिला प्रशासन, नगर निगम, एमडीडीए और लोनिवि से शहर के फुटपाथों पर हुए अतिक्रमण पर जवाब तलब किया था। इस पर कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन ने सोमवार का दिन तय किया।
विज्ञापन


ढाबे में लगे घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
सुबह दस बजे डीएम बीवीआरसी पुरुषोत्तम, एसएसपी अजय रौतेला, लोनिवि, नगर निगम और अन्य विभागों के अधिकारी घंटाघर पर पहुंच गए। टीम ने अभियान की शुरुआत पोस्ट आफिस के बाहर स्थित दुकानों के फुटपाथ तक आ रहे होर्डिंग को ध्वस्त कर की। इससे आगे एक ढाबे पर टीम पहुंची तो संचालक ने वैध कागज दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम बढ़ने लगी, तभी अफसरों की नजर ढाबे में लगे घरेलू गैस सिलेंडर पर पड़ी। यह सिलेंडर जब्त कर लिया गया। इससे आगे फुटपाथ तक आ रही जूस कार्नर की मशीन को भी टीम ने जब्त कर लिया। इसके बाद टीम ने विंडलास कांप्लेक्स के बाहर स्थित एक दुकान का होर्डिंग गिरा दिया।

गांधी पार्क के सामने ‘बफे शॉप’ का फ्रंट हिस्सा ध्वस्त किया गया। इस दौरान दुकान कर्मियों ने हल्का विरोध किया। यहां से टीम एस्ले हाल चौक पहुंची और सैमसंग स्टोर के बाहर फुटपाथ पर लगा होर्डिंग ढहा दिया। राज प्लाजा तक चले अभियान में कुल 16 दुकानों के अतिक्रमण ध्वस्त किए गए।

जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान अगले सात दिन तक चलेगा। उन्होंने बताया हाईकोर्ट के आदेश पर अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी हाल में अतिक्रमण को हटाया जाएगा। फिर अतिक्रमण न हो, इसके लिए समय समय पर मानीटरिंग भी की जाएगी।

पंजाब ज्वैलर्स का छज्जा वैध!
एस्लेहाल चौक पर एक मोबाइल शॉप का होर्डिंग ध्वस्त करने के बाद टीम पंजाब ज्वैलर्स पर पहुंची। इस दौरान कई व्यापारियों ने पंजाब ज्वैलर्स के बाहरी छज्जे को अवैध बताते हुए इसे भी ध्वस्त करने की मांग की।

सिटी मजिस्ट्रेट जीसी गुणवंत ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इसकी नपाई करने का आदेश दिया। लेकिन, सिटी मजिस्ट्रेट के जाते ही लोनिवि अधिकारी गायब हो गए। कुछ देर बाद लौटे अफसरों ने बिना नपाई के ही पंजाब ज्वैलर्स को क्लीन चिट दे दी। इस पर अन्य व्यापारियों ने कड़ा विरोध भी किया। पक्षपात का आरोप लगाया गया, लेकिन टीम आगे निकल गई।


आचार संहिता से मिली मदद
अभियान के दौरान प्रशासनिक टीम को कहीं भी तीखा विरोध नहीं झेलना पड़ा। अतिक्रमण पर प्रशासन पहले भी कई बार अभियान चला चुका है, लेकिन हर बार व्यापारी और विभिन्न दलों के नेता इसके खिलाफ सड़कों पर उतर आते थे। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के दौरान कोई नेता विरोध के लिए नहीं उतरा। इससे अभियान शांतिपूर्ण निपटा।

आज चकराता रोड की बारी

एसएसपी अजय रौतेला ने बताया कि मंगलवार (आज) को चकराता रोड पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। अभियान सुबह दस बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed