फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dissatisfaction over the failure to include the agitators' issues in the cabinet meeting agenda

Dehradun News: आंदोलनकारियों की समस्याओं को कैबिनेट बैठक में शामिल न करने पर नाराजगी

Fri, 11 Sep 2026 07:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction over the failure to include the agitators' issues in the cabinet meeting agenda
देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं को कैबिनेट बैठक में शामिल न किए जाने पर नाराजगी जताई है। मंच ने कहा कि मुख्यमंत्री की नौ महीने पुरानी घोषणाएं अब तक पूरी नहीं हुई हैं। 24 सितंबर को चिह्नीकरण की अंतिम तिथि समाप्त हो जाएगी लेकिन किसी भी जिले में सूची जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन में घोषणा की थी। इसके बाद दो बार शासनादेश भी जारी हुए। हालांकि चिह्नीकरण की कोई सूची जारी नहीं हो सकी। मुख्यमंत्री ने पिछले महीने भी आश्वासन दिया था। खटीमा में बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते हुए भी आंदोलनकारियों को आश्वासन मिला था। आंदोलनकारियों में इस बार मसूरी गोलीकांड की बरसी पर मुख्यमंत्री के न पहुंचने से भी निराशा है। नौ महीने बाद भी शासन और जिला प्रशासन की चुप्पी से आंदोलनकारियों में आक्रोश है। इस दौरान महासचिव रामलाल खंडूड़ी ने कहा कि कई आंदोलनकारी चिह्नीकरण के इंतजार में दुनिया छोड़ गए। सरकार और शासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। साथ ही परीक्षा पास किए आंदोलनकारी भी रोजगार के लिए शासन का मुंह ताक रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने कहा कि मंच जल्द ही एक बड़ी बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed