फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dispute over ice cream money, youth attacked with iron rod

उत्तराखंड: आइसक्रीम के पैसे मांगने पर लोहे की रॉड से तोड़ी युवक के हाथ हड्डी, शोर मचाया तो दी जान से मारने की धमकी

Sat, 09 Apr 2022 12:50 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 09 Apr 2022 12:50 PM IST
सार

गांव में आइसक्रीम की ठेली लगाने वाले मेहरबान के साथ कुछ बदमाशों ने मारपीट कर दी। आइस्क्रीम खाने के बाद पैसे मांगने पर बदमाशों ने उस पर रॉड से हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Dispute over ice cream money, youth attacked with iron rod
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

आइसक्रीम के पैसे मांगने पर लोहे की रॉड से हमला कर हाथ तोड़ने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव निवासी मेहरबान गांव में आइसक्रीम की ठेली लगाता है। चार अप्रैल की शाम अपने घर के पास वह आइसक्रीम बेच रहे थे।
विज्ञापन


हम्मदपुर कुन्हारी के पास गांव का ही नासिर आया और आइसक्रीम लेकर खाने लगा। आरोप है कि पैसे मांगने पर उसने गाली गलौज कर दी। कुछ देर बाद नासिर ने फोन कर शाहरुख, खलील और मुस्तकीम को बुला लिया। चारों ने गालीगलौज करते हुए घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। नासिर ने पंच से आंख पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

ये भी पढें...हरिद्वार:  परिजनों की डांट से नाराज युवती ने दी जान, बिना बताए शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे परिजनों को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि शाहरुख ने लोहे की रॉड से हमला कर मेहरबान के बाएं हाथ की हड्डी तोड़ दी। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर हो गए। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed