फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girl committed suicide Angered by scolding of the family, Police stopped cremation of dead body

हरिद्वार: परिजनों की डांट से नाराज युवती ने दी जान, बिना बताए शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे परिजनों को पुलिस ने रोका

Sat, 09 Apr 2022 12:49 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 09 Apr 2022 12:49 PM IST
सार

परिजनों की किसी बात से नाराज होकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली। रिश्तेदारों व परिचितों को युवती की मौत की जानकारी दे परिजनों ने अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। इधर, युवती की आत्महत्या की सूचना  मिलने पर अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर जा रहे परिजनों को पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। 

विज्ञापन
Girl committed suicide Angered by scolding of the family, Police stopped cremation of dead body
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

युवती ने परिजनों की डांट से नाराज होकर फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत के मुुताबिक लोधामंडी निवासी युवती का शव पंखे पर फंदे पर लटका मिला।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह किसी बात से नाराज होकर युवती ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने रिश्तेदारों व परिचितों को युवती की मौत की सूचना दी। उसके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। युवती की आत्महत्या की सूचना पुलिस को मिली तो अंतिम संस्कार के लिए ले जाए जा रहे शव को रास्ते में ही रुकवा लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...भ्रष्टाचार पर सीएम धामी का प्रहार: जनता से कहा- इस नंबर पर करें शिकायत, तुरंत लिया जाएगा एक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम को भेजा है। कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि मृतका की पहचान विधि निवासी लोहा मंडी के रूप में हुई है। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि बेटी ने पंखे पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। वह उसके शव को दाह संस्कार के लिए ले जा रहे थे। कोतवाल ने बताया कि स्थानीय नागरिक की सूचना पर ही पुलिस पहुंची थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिससे कि मौत की हकीकत सामने आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed