फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dispute on new chief minister of uttarakhand

उत्तराखंड के सीएम पर कांग्रेस में घमासान

Tue, 14 Jan 2014 11:16 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 14 Jan 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
dispute on new chief minister of uttarakhand

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का मामला काफी गरमा गया है। खबर है कि कांग्रेस के 22 विधायकों ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी है।

विज्ञापन


पढ़ें, सावधान! इस बार मकर संक्रांति है 'अशुभ'

ये विधायक सीएम पद के दावेदार हरीश रावत का विरोध कर रहे हैं, जिस बाबत इन्होंने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। उत्तराखंड के नए सीएम के लिए काफी समय से हरीश रावत का नाम सामने आ रहा था।
विज्ञापन


मुलाकातों का दौर भी जारी
इससे पहले सीएम पद के लिए अपनी दावेदारी ठोक रहे दिल्ली में जमे मंत्री विधान सभा सत्र के लिए वापस देहरादून लौट आए थे। विधायकों और मंत्रियों का मुख्यमंत्री से मुलाकात का दौर भी जारी रहा। इस बीच बहुगुणा कैंप पीडीएफ के मंत्रियों को भी खोजता रहा पर देर शाम तक इनकी मुलाकात सीएम से नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, मॉडल चलाती है जिस्म फरोशी की धंधा

शनिवार तक कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृदयेश, हरक सिंह और प्रीतम सिंह दिल्ली में ही थे। रविवार देर रात ये दून लौट आए। सोमवार को सत्र शुरू हो रहा है और साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण के तुरंत बाद कैबिनेट भी है। ऐसे में मंत्रियों का लौटना भी जरूरी हो गया था।

रविवार को बहुगुणा कैंप सब कुछ सामान्य होने वाले अंदाज में सक्र्रिय नजर आया। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा खुद कुछ कार्यक्रमों में व्यस्त रहे। इसके अलावा उनकी ओर से मंत्रियों और विधायकों से मुलाकात का दौर भी जारी रहा।


विधायकों की सीएम से हुई बातचीत

धारचुला विधायक हरीश धामी और कपकोट विधायक ललित फर्सवाण मुख्यमंत्री से मिले। ये दोनों ही हरीश रावत कैंप के खास विधायक माने जाते हैं। दोनों ही विधायकों की सीएम से करीब 25 मिनट की बातचीत भी हुई।

पढ़ें, 'जिसका नहीं मां-बाप, वो है आप'

राजस्व मंत्री यशपाल आर्य भी सीएम से मिले। आर्य ने कहा कि यह सामान्य मुलाकात थी और मुख्यमंत्री से विकास के मुद्दे पर बातचीत हुई। रविवार का दिन वैसे बहुगुणा कैंप के लिए पीडीएफ को खोजने के नाम भी रहा।

पढ़ें, सिरफिरे 'आशिक' के खौफ में जीने को मजबूर लड़की

सूत्रों के मुताबिक पीडीएफ के मंत्रियों की देर रात तक भी सीएम से मुलाकात नही हो पाई थी। उधर पीडीएफ के ही एक मंत्री ने कहा कि उनसे किसी ने संपर्क नहीं किया और वे अपने काम में व्यस्त थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed