फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dispute on ministerial officers association president post

मिनिस्टीरियल आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर महासंग्राम

Wed, 23 Nov 2016 10:16 AM IST
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 23 Nov 2016 10:16 AM IST
विज्ञापन
dispute on ministerial officers association president post
association - फोटो : amar ujala

एजूकेशनल मिनिस्टीरियल आफिसर्स एसोसिएशन के हर दो साल में होने वाले जिला कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए महासंग्राम शुरू हो गया।

विज्ञापन


29 नवंबर को होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद और सचिव पद के लिए अब तक तीन-तीन दावेदारों के नाम सामने आए हैं। सभी दावेदार कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को उठाकर अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष पद के लिए एसोसिएशन के सदस्य प्रभात रतूड़ी ने दावेदारी की है। रतूड़ी श्रीनगर गढ़वाल विश्वविद्यालय छात्र महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और गोपेश्वर महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, वर्तमान अध्यक्ष साबर सिंह रौठाण चुनाव में ताल ठोके हुए हैं। वे अध्यक्ष पद के लिए फिर से भाग्य आजमा रहे हैं। इसके अलावा आशुतोष सेमवाल ने भी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की है। दावेदार जनपद के विभिन्न स्कूलों, जिला एवं सीईओ कार्यालयों में जाकर कर्मचारियों के प्रमोशन, तबादले समेत विभिन्न मुद्दों को उठा रहे हैं।

दावेदारों का कहना है कि वे अध्यक्ष बने तो किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। वहीं, एसोसिएशन में सचिव पद के लिए दीपक कंडारी, राजेंद्र रावत और कमलेश खंडूरी के नाम सामने आए हैं।

विभाग में कर्मचारियों के हाल में हुए तबादलों में गंभीर बीमार और विधवा महिला कर्मचारियों को छूट नहीं दी गई। वही संगठन पदाधिकारियों को तबादलों में छूट देते हुए उनकी सबसे पहले काउंसिलिंग की गई। ऐसा नहीं होना चाहिए। मैं अध्यक्ष बना तो पदाधिकारियों नहीं बल्कि कर्मचारियों के अधिकारों के लिए लड़ूंगा।
- प्रभात रतूड़ी, अध्यक्ष पद के दावेदार 

कर्मचारियों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति एवं प्रमोशन से संबंधित लंबित प्रकरणों का निराकरण कराऊंगा, इसके अलावा संगठन और सदस्यों के हित में मंडल, प्रांत और विभागीय स्तर पर पैरवी की जाएगी। कर्मचारियों की सभी लंबित समस्याओं को निर्धारित समय पर निस्तारित कराना प्राथमिकता होगी।
- साबर सिंह रौठाण, अध्यक्ष पद के दावेदार   

विधवा महिला, गंभीर रोग से पीड़ित कर्मचारियों को काउंसिलिंग में प्राथमिकता नहीं दी गई, विभाग को इन कर्मचारियों को पहले बुलाना चाहिए था। इसके अलावा लंबे समय से वेतन विसंगति की समस्या बनी है। इस समस्या को दूर करने के साथ ही दुर्गम में तैनात कर्मचारियों को सुगम के लिए वेटेज दिया जाना चाहिए।
- आशुतोष सेमवाल अध्यक्ष पद के दावेदार  

राजकीय इंटर कॉलेज गुजराड़ा में 29 नवंबर को होने वाले अधिवेशन में एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, ऑडिटर, प्रचार मंत्री और संस्कृति मंत्री के पद के लिए हर दो साल में होने वाले चुनाव होंगे। दावेदार इसी दिन सुबह नामांकन करेंगे, इसके बाद चुनाव होंगे और मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

- रघुवीर सिंह बिष्ट, प्रदेश अध्यक्ष एजूकेशनल मिनिस्टीरियल आफिसर्स एसोसिएशन 

कर्मचारियों के बाद टीचर उतरेंगे चुनाव मैदान में  
राजधानी में कर्मचारियों के बाद टीचर भी चुनाव मैदान में उतरेंगे। जनपद के विभिन्न छह ब्लाकों के अध्यक्ष और मंत्री सहित विभिन्न पदों के लिए चुनाव होने हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कृषाली के मुताबिक चकराता, कालसी, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर और डोईवाला के सदस्यों की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। 24 नवंबर को अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद दिसंबर में सभी ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed