फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dispute in uttarakhand congress, senior leader shaved head.

उत्तराखंड: कांग्रेस में घमासान, वरिष्ठ नेता ने मुंडवाया सिर

Thu, 27 Aug 2015 02:28 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 27 Aug 2015 02:28 PM IST
विज्ञापन
dispute in uttarakhand congress, senior leader shaved head.

उत्तराखंड में सत्ता में बैठी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच गुटबाजी बुधवार को सड़क पर आ गई। कुछ कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य के खिलाफ पार्टी विरोधी होने का आरोप लगाया, बल्कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बिजल्वाण ने तो इसके विरोध में अपना सिर ही मुंडवा लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी विरोधी कार्य करने वाले लोग आज पार्टी में बड़े पदों पर बैठे हैं। वहीं वरिष्ठ कांग्रेसियों की अनदेखी हो रही है।

विज्ञापन


महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव अंजना वालिया और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लाखी राम बिजल्वाण ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट और कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी पर पार्टी विरोधी होने का आरोप लगाते हुए गांधी पार्क में धरना दिया।
विज्ञापन


धरने पर बैठी अंजना वालिया ने कहा कि जो लोग उन्हें पार्टी का सदस्य न होने की बात कर रहे हैं, वह खुद पार्टी विरोधी हैं। पिछले 15 साल से वह पार्टी में सक्रिय सदस्य एवं पदाधिकारी रहीं हैं। इसके बावजूद उनकी अनदेखी की गई। ऐसे लोगों के खिलाफ वह मानहानि का मुकदमा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कांग्रेस सचिव अंजना ने क‌िशोर पर लगाया आरोप

dispute in uttarakhand congress, senior leader shaved head.

अंजना ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट वर्ष 2012 में धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं, इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय वर्ष 2002 में नारायण दत्त तिवारी सरकार में सरकारी कार्यक्रमों के विरोध में रैली और धरना दे चुके हैं। सिर मुंडवाने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लाखी राम बिजल्वाण ने कहा कि वह पिछले 38 साल से कांग्रेस में हैं। जो लोग कहीं नहीं थे, वह आज सर्वेसर्वा बने हैं।   

प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ यह बैठे धरने पर
लीला देवी, सुशीला देसाई, उषा, राधा रानी, शांति देवी, सावित्री थापा आदि कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना देकर कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों पर पार्टी विरोधी होने का आरोप लगाया।

ऐलान कर सिर मुंडवाने से इनकार किया अंजना ने
अंजना ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और कुछ अन्य पदाधिकारियों की बयानबाजी के विरोध में अपना सिर मुंडवाने का ऐलान किया था, लेकिन ऐन वक्त पर उन्होंने सिर मुंडवाने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने उन्हें फोन कर ऐसा न करने को कहा है। अंजना ने कहा कि पूर्व सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि विस सत्र तक कोई न कोई हल निकाल लिया जाएगा।

इनकी भी सुनिए
जो लोग पार्टी के प्राथमिक सदस्य ही नहीं हैं, उन लोगों के बारे में पार्टी को कुछ नहीं कहना। यह पार्टी के सदस्य होते तो इनके बारे में कुछ कहते।
-मथुरा दत्त जोशी, मुख्य प्रवक्ता कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed