फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dispute in uttarakhand congress

कांग्रेस में फिर मुखर हुए कलह के स्वर

Wed, 20 Aug 2014 09:08 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 20 Aug 2014 09:08 AM IST
विज्ञापन
dispute in uttarakhand congress

उत्तराखंड कांग्रेस में अर्से के बाद फिर सरकार और संगठन के खिलाफ मुखर स्वर सुनाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


एक ओर सीएम हरीश रावत के विदेश दौरों पर रोक लगाने के फैसले को मंत्री हरक सिंह ने नाकाफी ठहरा कमीशनखोरी और अन्य खर्चों में भी कमी लाने की बात कही है।

दरअसल सोमवार को सीएम ने प्रदेश मंत्रियों व अधिकारियों की विदेश यात्राओं पर रोक लगाने का फैसला लिया था। सीएम का तर्क था इससे फिजूलखर्ची में कमी आएगी।

हरक सिंह रावत के बयान से आया उबाल

dispute in uttarakhand congress

सीएम के बयान पर कृषि मंत्री हरक सिंह रावत ने मंगलवार को मीडिया में जो बयान दिया उसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

हरक सिंह रावत का कहना है कि अकेले विदेशी दौरों पर रोक लगाने से कोई विशेष लाभ नहीं होगा।

विदेश यात्रा पर तो पांच से दस करोड़ ही खर्च होते होंगे, लेकिन राजीव गांधी ने जिस भ्रष्टाचार की बात कही थी, उस पर अंकुश लगाना जरूरी है।

हमें विकास के नाम पर खर्च हो रहे करोड़ों रुपए के कमीशन के तौर पर हो रही लीकेज को रोकना चाहिए। हमें अपने निजी स्टॉफ और अन्य खर्चों पर भी कटौती करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में न बुलाए जाने से गुस्साए

dispute in uttarakhand congress

प्रदेश कांग्रेस सदस्यता अभियान समिति की बैठक में न बुलाए जाने पर प्रवक्ता और प्रदेश सदस्यता अभियान के संयोजक धीरेन्द्र प्रताप ने संयोजक पद से इस्तीफा दे दिया है।

धीरेन्द्र ने अपना इस्तीफा प्रभारी अंबिका सोनी को भी भेजा है। धीरेंद्र के इस्तीफ को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल के रूप में भी देखा जा रहा है।

हालांकि पिछले दिनों राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी को पद छोड़ देने को लेकर आए धीरेंद्र प्रताप के बयान को प्रदेश अध्यक्ष ने निजी बताया था।

विज्ञापन

किशोर उपाध्याय कर रहे उपेक्षा

dispute in uttarakhand congress

इतना ही नहीं यशपाल आर्य के कार्यकाल में एआईसीसी से अनुमोदित प्रदेश कार्यकारिणी की अभी तक कोई बैठक नहीं हुई है।

प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष उनकी उपेक्षा कर रहे हैं। धीरेंद्र प्रताप का कहना है कि अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बुधवार को देहरादून में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक बुलाई है।

जिसके लिए उन्हें सूचित नहीं किया गया है जबकि पार्टी ने उन्हें समिति का संयोजक बनाया था। इसलिए उन्होंने स्वयं इस पद पर बने रहना मुनासिब नहीं समझ इस्तीफा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed