{"_id":"71e38a898e2f6dc785f4d3e67b849b20","slug":"dispute-in-uttarakhand-bjp-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर घमासान
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 23 Jul 2014 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में डोईवाला उपचुनाव के टिकट को लेकर लगी आग ठंड़ी भी नहीं हुई कि अब भाजपा में जिप अध्यक्ष के चुनाव को लेकर घमासान शुरू हो गया है।
विज्ञापन
मुध चौहान को रोकने के लिए लगाया दम
मधु चौहान को रोकने के लिए पार्टी के एक खेमे ने देहरादून जिप अध्यक्ष की सीट पर किसी को टिकट नहीं देने की जिद पकड़ ली है।
इस बात को लेकर जोर लगाया जा रहा है कि यदि भले ही किसी को टिकट नहीं देकर सीट को खुला छोड़ दिया जाए, लेकिन मधु चौहान को टिकट नहीं मिलना चाहिए।
सात जिलों में तो भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी घोषित कर दिए लेकिन देहरादून समेत पांच जिलों में अभी सूची जारी होना बाकी है। लेकिन सबसे ज्यादा जोड़ तोड़ देहरादून में हो रहा है।
विज्ञापन
2008 वाली कहानी दोहराने की कोशिश
देहरादून में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मधु चौहान सबसे दमदार प्रत्याशी है। उन्होंने सदस्य का चुनाव इसी शर्त पर लड़ा था कि चेयरमैन का टिकट मिलेगा। लेकिन एक गुट इस बार भी 2008 वाली कहानी दोहराने की कोशिश में है।
विज्ञापन
तब भी पार्टी ने वायदा करने के बावजूद मधु को टिकट नहीं दिया था। लेकिन मधु चौहान ने निर्दलीय लड़कर भाजपा और कांग्रेस दोनों को हाशिए पर डाल दिया था।
लेकिन भाजपा का एक प्रभावशाली खेमा सुभाष शर्मा को टिकट दिलाना चाहता है, इसलिए मधु का विरोध हो रहा है।
इस खेमे ने यहां तक तैयारी की है कि यदि सुभाष शर्मा को टिकट नहीं मिला तो फिर अधिकृत प्रत्याशी उतारने का विरोध करके इस सीट को खुला छुड़वा लिया जाए।
ताकि फिर सब अपने हिसाब से चुनाव लड़ सके। लेकिन एक गुट इस बात के विरोध में है।
इस गुट का कहना है कि जब जिला पंचायत सदस्यों की सूची जारी की गई तो फिर अध्यक्ष की सूची जारी होनी चाहिए, वर्ना कांग्रेस को वॉक ओवर देने का संदेश जाएगा। जो कि पार्टी के लिए ठीक नहीं होगा।
(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी ajitsingh@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 9675812371 पर संपर्क कर सकते हैं।)