फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dispute in roorkee

इस शर्मनाक करतूत से रुड़की में फिर हो सकता था बवाल

Thu, 13 Mar 2014 01:09 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 13 Mar 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
dispute in roorkee

चंद्रशेखर चौक पर एक कार पर पत्थर फेंक जाने के बाद पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया।

विज्ञापन


जिलाधिकारी और एसएसपी ने भी स्थिति का जायजा लिया। पूरे इलाके में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है।

बुधवार को रुड़की कोतवाली से महज 20 कदम दूर सिविल लाइंस बाजार स्थित एक दुकान में बने ऑफिस में अलग-अलग संप्रदाय के युगल की मौजूदगी की खबर से हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में उत्तेजना फैल गई।

पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा कुछ कार्यकर्ताओं के साथ शिकायत करने कोतवाली गए। इसी बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने दुकान में तोड़फोड़ कर दी और युवकों तथा युवती से मारपीट की भी कोशिश की गई।

विज्ञापन

आपत्तिजनक हालत में दो युवक और एक युवती

dispute in roorkee

रुड़की के सिविल लाइंस बाजार में एक दुकान के अंदर अलग-अलग समुदाय के दो युवकों और एक युवती के आपत्तिजनक हालत में मिलने के बाद शहर में बवाल हो गया।

युवक के साथ एक अन्य युवक भी था। उत्तेजित लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में दुकान के शीशे तोड़ दिए। युवाओं को पीटने की भी कोशिश की गई। काफी देर तक पुलिस हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं से जूझती रही।

जैसे-तैसे कड़ी सुरक्षा में उन्हें दुकान से निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। उत्तेजित भीड़ ने नारेबाजी करते हुए पूरे बाजार में जमकर हंगामा किया।

इलाके में आग की तरह फैल गई खबर

dispute in roorkee

कोतवाली प्रभारीयोगेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर भीड़ को खदेड़ा। इसी बीच खबर पूरे इलाके में फैल गई और मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए।

गुस्साए लोग युगल को अपने हवाले करने की मांग कर रहे थे। एसपी देहात अजय सिंह, एसडीएम प्रत्यूष कुमार सिंह और सीओ रेणू लोहानी गंगनहर, मंगलौर और भगवानपुर आदि थानों की पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे।

एसपी देहात ने युवाओं को एक ही एक संप्रदाय के बताकर भीड़ को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ। भीड़ बढ़ती देख पुलिस ने सुरक्षा घेरा बनाकर बमुश्किल तीनों को वहां से निकाला।

विज्ञापन

कोतवाली के बाहर हंगामा शुरू कर दिया

dispute in roorkee

गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ियों का पीछा कि या तो पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी।

इसके बाद भड़के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। यहां भी उनकी अधिकारियों से नोक-झोंक हुई। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर लौटाया।

तभी चंद्रशेखर चौक पर पहुंचकर कुछ कार्यकर्ताओं ने एक स्विफ्ट कार पर पत्थर फेंक दिए। यहां भी पुलिस के साथ उनकी हाथापाई हुई।

इसके बाद एसपी देहात और एसडीएम के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा लिया। डीएम डी सैंथिल पांडियन, एसएसपी सदानंद दाते और एडीएम वित्त हरक सिंह रावत भी यहां पहुंच गए। रात होते ही पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed