{"_id":"5799bfd84f1c1b365a21e633","slug":"dispute-in-haldwani-meera-market-police-deploy","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानीः जबरदस्ती दुकान नहीं देने पर हुई मारपीट का मामला बड़ा, बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानीः जबरदस्ती दुकान नहीं देने पर हुई मारपीट का मामला बड़ा, बाजार बंद
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 28 Jul 2016 01:48 PM IST
विज्ञापन
meera market closed due to dispute
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी के मीरामार्ग में दुकान का सौदा होने के बाद सपा नेता को कब्जा न देने पर हुई पिटाई के मामले ने गुरुवार को फिर तूल पकड़ लिया।
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर मीरामार्ग बाजार में हुई भगदड़ के बाजार बंद कर दिया गया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही। मीरामार्ग में दुकान का सौदा होने के बाद सपा नेता को कब्जा नहीं देने पर एक पक्ष ने दुकानदार सहित तीन लोगों की पिटाई कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी और सिपाहियों से भी हमलावरों ने हाथापाई की। इस बीच बाजार की कई दुकानें बंद हो गई। कार्रवाई की मांग को लेकर दर्जनों लोग कोतवाली पहुंच गए, उन्होंने जमकर नारेबाजी की। कोतवाल ने तहरीर लेक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
घायल सौरभ गुप्ता ने बताया कि मीरा मार्ग के रहने वाले अशोक अग्रवाल की घर के समीप एक दुकान है। इस दुकान का सौदा सपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश महासचिव अब्दुल मतीन सिद्दीकी के बडे़ बेटे उमेर से 73 लाख में तय हुआ था। दुकान के एवज में सपा नेता ने 50 हजार की टोकन राशि अशोक अग्रवाल को दी थी। इस पर परिवार के लोगों ने अशोक का विरोध किया।
दो दिन पहले अशोक ने उमेर से सौदा रद्द करने का अनुरोध किया। उमेर ने 50 हजार के बदले एक लाख मांगे। पैसों का इंतजाम कर अशोक उमेर के पास पहुंचा। आरोप है कि उमेर ने कहा कि पैसा नहीं दुकान चाहिए। इसी मामले को लेकर बुधवार को अशोक के घर के सामने दोनों पक्षों के बीच पंचायत थी। इस पंचायत में अशोक के पुत्र मोहित ने सौरभ को भी बुलाया था। बातचीत के दौरान सपा नेता दुकान लेने के लिए दबाव बना रहे थे।
इनकार करने पर सपा नेता के समर्थकों ने सौरभ गुप्ता, अशोक गुप्ता और मोहित उर्फ सैंटी अग्रवाल को पीटा। घटना की सूचना मिलने पर मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी चेतन रावत दो सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन हमलावर पुलिस से भिड़ गए। हाथापाई के दौरान बनभूलपुरा की फोर्स आयी तो हमलावर मौके से भाग निकले।
घटना के चलते मीरामार्ग की दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गई। मौके पर इकट्ठा हुई भीड़ को सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी और सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह के साथ पहुंची फोर्स ने हटाया। पुलिस अधिकारियों ने बातचीत कर 50 हजार रुपये सपा नेता को वापस कराये। इसकी पुष्टि कोतवाल ने की। घटना को लेकर विरोध दर्ज कराने के लिए काफी लोग कोतवाली पहुंचे। सौरभ गुप्ता ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।