फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dispute in congress in dehradun.

कांग्रेस में हुआ घमासान, सीएम के दरबार में पहुंचा मामला

Sun, 27 Nov 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 27 Nov 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
dispute in congress in dehradun.
हरीश रावत - फोटो : Self

देहरादून की रायपुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री की आज होने वाली जनसभा को लेकर शनिवार को कांग्रेस में जमकर घमासान हुआ। टिकट के कुछ दावेदारों का कहना था कि उन्हें रविवार को होने वाले इस कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गई। मामला पहले प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और फिर मुख्यमंत्री हरीश रावत के पास पहुंचा।

विज्ञापन


क्षेत्र से टिकट की दावेदार राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष रजनी रावत की ओर से विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह मुख्यमंत्री की आज होने वाली जनसभा के बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। लेकिन कांग्रेस से टिकट के कुछ दावेदारों का कहना था कि यह कांग्रेस का कार्यक्रम नहीं है। उन्हें इस कार्यक्रम की जानकारी नही दी गई।
विज्ञापन


इससे नाराज कुछ लोग शनिवार दोपहर कांग्रेस भवन पहुंचे और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय व  महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान से मिलकर नाराजगी जताई। टिकट के इन दावेदारों की नाराजगी पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्षा रजनी रावत को कांग्रेस भवन में बुलाकर उनसे कार्यक्रम की जानकारी ली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कांग्रेस का कार्यक्रम है और मैं कार्यक्रम की आयोजक हूं। कार्यक्रम के बारे में कांग्रेस में सबको बता दिया था। यह हमारे कांग्रेस परिवार का मामला है। मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह व दिनेश अग्रवाल यहां जनसभा को संबोधित करेंगे।
-रजनी रावत, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष 

रायपुर में आज कांग्रेस की सतत संकल्प विकास यात्रा है। क्षेत्र से टिकट के सभी दावेदार इसमें बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करेंगे।
-पृथ्वीराज चौहान, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed