फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dispute in congress

अटकलों पर विराम, अमृता रावत नहीं देंगी इस्तीफा

Mon, 24 Mar 2014 03:51 PM IST
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, देहरादून
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Mar 2014 03:51 PM IST
विज्ञापन
dispute in congress

सोमवार को दोपहर बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए अमृता रावत ने कैबिनेट से उनके इस्तीफे संबंधी सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि वह कैबिनेट से इस्तीफा नहीं देंगी।

विज्ञापन


सतपाल महाराज के बीजेपी में शामिल होने के बाद अमृता रावत द्वारा इस्तीफा देने की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ था। वैसे, कांग्रेस का एक धड़ा अमृता को मंत्रिमंडल से हटाने की भी मांग कर रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें, ...तो क्या पीडीएफ लगाएगी कांग्रेस की नैया पार
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुगुणा समर्थक विधायक इस कोशिश में हैं कि मंत्रिमंडल में जगह खाली हो तो उनमें से किसी को मौका मिले। हालांकि अमृता से मंत्री पद छीनने की मांग का कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृदयेश ने खुलकर विरोध जताया है।

उनका कहना है अमृता तीन बार की कांग्रेस विधायक हैं। उन्होंने मुझे आश्वस्त किया है कि वह कांग्रेस में ही रहकर सेवा करेंगी।

ऐसे में हम सबको मिलकर काम करना चाहिए। फिलहाल दून से बाहर अमृता रावत सोमवार को यहां पहुंच रही हैं।

प्रतिद्वंद्विता और दबाव की राजनीति ने पैर पसारे

dispute in congress

उत्तराखंड कांग्रेस में मचा घमासान ऊपर से फिलहाल भले शांत दिखने लगा हो, लेकिन तीन गुटों में बंटी पार्टी में विधायकों की महत्वाकांक्षाएं, राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और दबाव की राजनीति ने पैर पसार लिए हैं।

पढ़ें, 'भगत सिंह कोश्यारी पर भारी पड़ेंगे एनडी तिवारी'

सतपाल महाराज के पार्टी छोड़ने से मची हलचल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के घर शनिवार को हुई समर्थक विधायकों की बैठक में ‘राजनीतिक सौदेबाजी’ पर कुछ विधायकों व मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से नाराजगी जताई है।

पढ़ें, हिमालय में है औषधीय पौधों की भरमार

हालांकि दबाव की राजनीति के सवाल पर मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा कि विजय बहुगुणा ने उन्हें जो ‘गुरुमंत्र’ दिया है, उससे पार्टी में सब ठीक हो जाएगा।

सभी साथियों को बराबर सम्मान और दायित्व सौंपेगे

dispute in congress

शनिवार की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष का पद भी बहुगुणा समर्थक विधायकों को देने की मांग उठी थी।

इंदिरा ह़दयेश का कहना है कि उन्हें देहरादून में हुई ऐसी बैठक की जानकारी अखबारों से मिली। पद मांगे जाने की पुष्टि हुई है। उनका कहना है मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि सभी साथियों को बराबर सम्मान और दायित्व सौंपेगे।

पढ़ें, मंडप में दुल्हन ने ‌किया सुहाग का कत्ल!

इस बीच बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान ने उत्तराखंड के बड़े नेताओं को स्पष्ट निर्देश दिया है कि इस मामले को सावधानी के साथ हैंडल करें।

बीते दो दिनों में कांग्रेस नेताओं ने बारी-बारी से अपने विधायकों व मंत्रियों को दून बुलाकर टटोलने का काम किया है।

'मैं उत्तराखंड कांग्रेस सरकार नहीं तोड़ रहा'

dispute in congress

भाजपा नेता सतपाल महाराज का कहना है कि उनका इरादा उत्तराखंड की सरकार गिराने या तोड़ने का नहीं है।

उनका कहना है कि जो विधायक व्यक्तिगत रूप से हमसे जुड़े थे वह कांग्रेस के विधायक हैं। जब उनका ह्दय परिवर्तन होगा तब देखेंगे।

पढ़ें, एक पत्थर उछाला और आसमान में कर दिया 'सुराख'

मेरा लक्ष्य उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटें जिताकर नरेन्द्र मोदी को मजबूत करना है। इसके लिए मैं जल्द ही उत्तराखंड का दौरा करुंगा। इसकेअलावा पूरे देश में जहां भी मेरे अनुयायी हैं उन जगहों में प्रचार के लए जाऊंगा।

'जो भी है अमृता रावत को कहना है'

dispute in congress

कांग्रेस से विधायकों से लगातार मुलाकात कर रहे मुख्यमंत्री हरीश रावत का मंत्री अमृता रावत को लेकर कहना है कि उन्होंने उनसे कोई बात नहीं की है।

पढ़ें, 'भगत सिंह कोश्यारी पर भारी पड़ेंगे एनडी तिवारी'

जो कुछ भी कहना है अमृता रावत को कहना है। उन्होंने फिलहाल किसी परिवर्तन या अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि सरकार स्थिर है।

सभी विधायक पार्टी के प्रति निष्ठावान हैं। पार्टी की प्राथमिकता लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed