{"_id":"a1abd3694b98d68901eb0adc350a21af","slug":"dispute-in-bjp-at-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में सामने आया बुलावे का विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में सामने आया बुलावे का विवाद
डॉ. योगेश योगी/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 27 Mar 2014 12:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के हरिद्वार शहर विधायक एवं पूर्व मंत्री मदन कौशिक पर लगातार चुनावी बैठकों में उपस्थित नहीं होने के आरोप लग रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, यहां चुनौतियों के चक्र में फंसी है कांग्रेस और BJP
लेकिन बुधवार शाम उन्होंने यह कहकर मामले को नया मोड़ दे दिया कि उन्हें पार्टी बैठक की सूचना नहीं दी जा रही है। यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग पार्टी प्रत्याशी डा. रमेश पोखरियाल निशंक को भ्रमित कर रहे हैं।
विज्ञापन
बैठक में नहीं पहुंचे ये दो विधायक
बुधवार को पार्टी की ओर से पुराना रानीपुर मोड़ क्षेत्र में बैठक बुलाई गई थी। इसमें शहर से जुड़े पार्टी विधायक, मेयर, पार्षद, हारे हुए पार्षद प्रत्याशी आदि कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। नगर निगम के 22 वार्ड हरिद्वार शहर विधानसभा में आते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, दून की बेटी बनी गढ़वाल यूनिवर्सिटी की टॉपर
जबकि आठ वार्ड रानीपुर-भेल विधानसभा में आते हैं। इस लिहाज से बैठक में शहर विधायक मदन कौशिक और रानीपुर विधायक आदेश चौहान को भी उपस्थित होना चाहिए था लेकिन दोनों विधायक नहीं पहुंचे।
पढ़ें, वोट मांगने पहुंचे खेल मंत्री को दिखाया आईना
दिनभर शहर में इस पर चर्चा होती रही। लेकिन शाम को इस मामले ने नया मोड़ ले लिया। रानीपुर विधायक आदेश चौहान को जहां बैठक की सूचना नहीं दी गई थी वहीं शहर विधायक मदन कौशिक ने भी साफ कह दिया कि उन्हें बैठक की सूचना ही नहीं दी गई।
भाजयुमो ने नियुक्त किए विधानसभा संयोजक
भाजयुमो जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इसके लिए विधानसभा संयोजक नियुक्त कर दिए गए हैं।
पढ़ें, राज्य कर्मचारियों को मिला दस प्रतिशत डीए का तोहफा
हरिद्वार ग्रामीण से अतुल चौहान को जिला महामंत्री, बुग्गावाला से मनोज्ज्वल पाल को जिला कार्यकारिणी सदस्य, लक्सर से आदित्य चौधरी को विशेष आमंत्रित सदस्य, ज्वालापुर से रेशू चौहान, रानीपुर भेल से विपिन चौहान और हरिद्वार से आशीष शर्मा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
मौके पर जिला महामंत्री आशू चौधरी, विक्की शर्मा, मोहित चौधरी, शिवम चौहान आदि उपस्थित रहे।
पढ़ें, उत्तराखंड पंचायत चुनाव का नया कार्यक्रम तय
बुधवार सुबह दस बजे की बैठक के लिए माननीय विधायक मदन कौशिक, मेयर और सभी पार्षदों को पार्टी की ओर से विधिवत सूचना भेजी गई थी। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने देररात तक पार्टी का काम किया था, इसलिए उन्हें सुबह की बैठक में नहीं बुलाया गया था।
- ओमप्रकाश जमदग्नि, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा
बुधवार सुबह चुनाव की कोई बैठक है मुझे इसकी सूचना नहीं दी गई। सूचना देने वाले और मेरे फोन कॉल रिकॉर्ड से इसका पता कराया जा सकता है। मुझे बुलाया नहीं और फिर मेरे बैठक में नहीं आने की बात फैलाई जा रही है। ऐसे लोग निशंक जी को धोखा दे रहे हैं।
- मदन कौशिक, विधायक एवं पूर्व मंत्री