{"_id":"66fdd3f2fe4288b76c0109d4","slug":"dispute-between-employees-of-two-outsourced-companies-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-516347-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दो आउटसोर्स कंपनियों के कर्मचारियों के बीच विवाद, पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दो आउटसोर्स कंपनियों के कर्मचारियों के बीच विवाद, पांच पर केस
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में एक मोबाइल टावर का नेटवर्क गुल होने पर दो आउटसोर्स कंपनियों के कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। एक कंपनी के तकनीशियन का आरोप है कि दूसरी कंपनी के इंजीनियर और चार तकनीशियनों ने उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। चेन भी छीनने का प्रयास किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 सितंबर की रात होशियार सिंह बुद्धमल जैन बालिका इंटर कॉलेज के पास जियो कंपनी के मोबाइल टावर का नेटवर्क गुल हो गया। सूचना पर जियो के दो आउटसोर्स कंपनी के तकनीशियन पहुंचे। इस दौरान पता चला कि बिजली की आपूर्ति बंद होने से टावर के नेटवर्क चले गए थे। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। विवाद बाजार चौकी तक पहुंच गया।
पुलिस को दी तहरीर में हरबर्टपुर के एटनबाग निवासी आकाश मुल्तानी ने बताया कि घटना के दिन रात 8:30 बजे आर जियो कंपनी के इंफ्रा इंजीनियर मोहित शर्मा, गौरव शर्मा, जस्सोवाला निवासी तकनीशियन अमित, अंशुल सैनी और लखनवाला निवासी निकेतन ने मोबाइल टावर के कार्य करते समय उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। गाली-गलौज और मारपीट भी की। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि सीओ विकासनगर मामले की जांच कर रहे हैं।