फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dispute at home over mobile phone angry at brother scolding teenager consumes poison dies Haridwar news

Haridwar: मोबाइल फोन के लिए घर में विवाद, भाई के डांटने से नाराज किशोरी ने खाया जहर, अस्पताल पहुंचने तक मौत

Wed, 10 Dec 2025 09:53 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 10 Dec 2025 09:53 PM IST
सार

मोबाइल फोन के लिए घर में विवाद हो गया। भाई के डांटने से नाराज किशोरी ने जहर खा लिया। 

विज्ञापन
Dispute at home over mobile phone angry at brother scolding teenager consumes poison dies Haridwar news
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

सिडकुल थाना क्षेत्र के औरंगाबाद में मोबाइल फोन के लिए घर में हुए मामूली विवाद के बाद एक किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मूलरूप से लखीमपुर खीरी के सिंगहई क्षेत्र निवासी एक परिवार सिडकुल के औरंगाबाद में किराए पर रहता है और अलग-अलग कंपनियों में नौकरी करता है। मंगलवार देर रात पुलिस को धनौरी स्थित एक अस्पताल से सूचना मिली कि एक किशोरी को जहरीला पदार्थ निगलने के बाद भर्ती कराया गया था। वहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 17 वर्षीय किशोरी के शव को मोर्चरी में भेजा गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तरकाशी में अनोखा मामला: चोरों को ढूंढने कोतवाली पहुंची नागराजा की देवडोली, आरोपी बेनकाब, देखकर दंग रह लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि पूछताछ में परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले लड़की के भाई ने उसे मोबाइल फोन का अत्यधिक इस्तेमाल न करने के लिए टोका था। इसी बात पर दोनों के बीच रात में फिर बहस हो गई। बताया जा रहा है कि किशोरी अक्सर फोन पर बात करती थी। इससे भाई नाराज रहता था और कई बार उसे समझा भी चुका था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed