फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Miracle Story Nagraja Dev Doli reached police station to find the thieves Uttarkashi news

उत्तरकाशी में अनोखा मामला: चोरों को ढूंढने कोतवाली पहुंची नागराजा की देवडोली, आरोपी बेनकाब, देखकर दंग रह लोग

Wed, 10 Dec 2025 08:25 PM IST
रेनू सकलानी विपिन नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तकाशी
विपिन नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 10 Dec 2025 08:25 PM IST
सार

उत्तरकाशी के चिणाखोली गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है।मंदिर चोरी की गुत्थी तब अचानक नया मोड़ ले गई, जब नागराजा की देवडोली खुद ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंच गई।

विज्ञापन
Miracle Story Nagraja Dev Doli reached police station to find the thieves Uttarkashi news
चोरों को ढूंढने कोतवाली पहुंची नागराजा की देवडोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चोर को ढूंढने के लिए चिणाखोली गांव की नागराजा की देवडोली ग्रामीणों के साथ जनपद मुख्यालय की नगर कोतवाली में पहुंच गई। देवडोली ने वहां चोरों को भी चिन्हित किया। हालांकि पुलिस ने बीते रविवार को दो लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया था लेकिन उनके पास चोरी का सामान बरामद नहीं हुआ। देवडोली की ओर से बताए गए स्थान पर चोरी का सामान मिल गया था।

विज्ञापन

चिणाखोली के ग्रामीणों के अनुसार बीते रविवार को दो लोग गांव आए और सेमनागराजा मंदिर में पुजारी विकेश सेमवाल से बातचीत कर गांव के बारे में जानकारी पूछी। उसके बाद पुजारी अपने घर चले गए। गांव में उस दिन एक शादी समारोह था। मंदिर में दूल्हा-दुल्हन के पूजा करने करने के बाद जब पुजारी दोबारा मंदिर पहुंचे, तो मंदिर का दरवाजा टूटा मिला। वहीं मंदिर से दान पात्र सहित देवता की मूर्ति गायब थी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने रविवार को कोतवाली में दी। इस पर पुलिस ने गांव में गए दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया लेकिन उनके पास चोरी का सामान नहीं मिला।

विज्ञापन

 

पांच लोग थे लेकिन गांव में दो ही लोग थे आए

उसके बाद ग्रामीणों ने सेमनागराजा की देवडोली से पूछा, तो उन्होंने बताया कि उन्हें कोतवाली ले जाएं। वहां पर चोर की शिनाख्त कर देंगे। सोमवार को पूरा गांव देवडोली के साथ कोतवाली पहुंचा। वहां पर सेमनागराजा की देवडोली ने हिरासत में लिए दोनों लोगों को चोरी का आरोपी बताया और कहा कि यह पांच लोग थे लेकिन गांव में दो लोग ही आए थे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, 16 दिसंबर मिली अगली तारीख

इससे पूर्व देवडोली के बताए स्थान के अनुसार गांव से करीब तीन किमी की दूरी पर चोरी हुआ दानपात्र और देवता की मूर्ति बरामद हुई। कोतवाल भावना कैंथोला ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed