{"_id":"5d3e00e98ebc3e6d1214f90c","slug":"disobey-transfers-and-bench-do-not-change-dehradun-news-drn314506773","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेंगे पर आदेश : स्थानांतरण हुआ न पटल परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेंगे पर आदेश : स्थानांतरण हुआ न पटल परिवर्तन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से तबादला संबंधी आदेश जारी होने के बावजूद कई कर्मचारी अभी भी अपनी कुर्सी पर जमे हुए हैं। महाप्रबंधक दीपक जैन से सभी सहायक महाप्रबंधकों से तबादला व पटल परिवर्तन किए गए कर्मचारियों की सूची तलब की है।
बीते दिनों परिवहन निगम महाप्रबंधक प्रशासन निधि यादव की ओर से एक ही डिपो में 10 साल से अधिक समय से जमे कर्मचारियों को दूसरे डिपो में स्थानांतरित करने के साथ ही तीन साल वाले कर्मचारियों का पटल परिवर्तन करने के आदेश सहायक महाप्रबंधकों को आदेश जारी किए थे। आदेश के बाद कुछ कर्मचारियों के तबादले किए गए, लेकिन अधिकतर सहायक महाप्रबंधकों ने कर्मचारी संगठनों के दबाव में आकर कोई कार्रवाई नहीं की।
महाप्रबंधक दीपक जैन का है कि महाप्रबंधक प्रशासन की ओर से जो आदेश जारी किया गया है उसका अनुपालन सहायक महाप्रबंधकों को कराना ही होगा। सहायक महाप्रबंधकों से सूची मांगी गई है कि उन्होंने अपने अधीन कार्य करने वाले ऐसे कितने कर्मचारियों के तबादले या फिर पटल परिवर्तन किए हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।