{"_id":"57e2ce3b4f1c1b4f1da83ca3","slug":"discussion-on-new-route-in-uttarakhand-with-local-represntative","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में नए रूट के लिए जनप्रतिनिधियों से भी लेंगे राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में नए रूट के लिए जनप्रतिनिधियों से भी लेंगे राय
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 21 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
मार्ग
प्रदेश में नए परिवहन रूट खोलने के लिए ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुखों, क्षेत्रीय लोगों और वाहन चालकों का भी मशविरा लिया जाएगा। जनप्रतिनिधि और आम लोग जो रूट सुझाएंगे, वहां वाहन चलाने की अनुमति दी जाएगी। परिवहन मंत्री नव प्रभात ने बुधवार को विधानसभा कक्ष में हुई बैठक में अफसरों को निर्देश दिए कि अपडेट करके प्रस्तावित वाहन रूटों की सूची जल्दी से उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
प्रदेश के विभिन्न जिलों में नए क्षेत्रों में आवासीय परियोजनाएं बनी हैं। इन क्षेत्रों में आने-जाने के संसाधन नहीं है। परिवहन विभाग ने विभिन्न जनपदों में बढ़ी आबादी के संबंध में सर्वे कराया था। इसी आधार पर एआरटीओ ने नए परिवहन रूट प्रस्तावित किए हैं। सभी जिलों के एआरटीओ ने प्रस्तावित रूटों का ब्योरा परिवहन मंत्री को उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नए बसे क्षेत्रों और ऐसे आबादी वाले इलाके जहां आने जाने के संसाधन नहीं हैं, वहां के जनप्रतिनिधियों से रूट के चिन्हीकरण के संबंध में मशविरा करें। वाहन चालकों से भी राय लें। जो नए रूट वह सुझाएं उन्हें सूची में शामिल करें। प्राथमिकता वाले परिवहन रूटों की सूची पहले उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन