{"_id":"2d5c8dea97a7cb02936729521faf6e40","slug":"discussion-in-literature-fest-at-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"किताबों को खत्म करने पर उतारू हैं ई-बुक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किताबों को खत्म करने पर उतारू हैं ई-बुक्स
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 01 Dec 2013 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में चल रहे लिटरेचर फेस्ट में शनिवार को कई विषयों पर डिस्कशन हुआ। इस दौरान बताया कि सिनेमा और किताबें छोटे शहरों के लिए बड़ी दुनिया का दरवाजा हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, लड़का बोला दहेज नहीं दुल्हन चाहिए
विज्ञापन
इस रास्ते होकर कई छोटे शहरों के रहने वालों ने दुनिया भर में जगह बनाई है। दून लिटरेचर फेस्टिवल के तहत शनिवार को पैनल डिस्कशन ‘सिनेमा एंड बुक्स एंड विंडोज टू द वर्ल्ड आफ स्माल टाउंस’ में यह बात उभरकर आई।
विज्ञापन
पैनल में ये हस्तियां थी मौजूद
इस डिस्कशन में मशहूर लेखक निर्देशक इम्तियाज अली, अद्वैत काला, अनुराधा मारवाह, विजया सिंह ने हिस्सा लिया। शाम के वक्त हुए एक अन्य पैनल डिस्कशन ‘कैन सिनेमा एंड लिटरेचर ब्रिंग अबाउट सोशल चेंज’ पर गौरी शिंदे, तनूजा चंद्रा, तरुण मनसुखानी ने अपनी राय रखी।
पढ़ें, सब जानती है उत्तराखंड की 'वंडर गर्ल' ख्याति
नया दौर, जंजीर जैसी फिल्मों का उदाहरण देकर सिनेमा, साहित्य के जरिए सामाजिक बदलाव के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।
इससे पूर्व दोपहर एक घंटे का वक्त पैनल डिस्कशन ‘द एडिटर्स पर्सपेक्टिव’ का रहा। इसमें शांतनु राय चौधरी ने संपादन से जुड़ी तकनीकी बारीकियों पर प्रकाश डाला।
‘अंजाना-अंजानी’ और ‘कहानी’ की स्क्रिप्ट रचने वाली अद्वैत काला ने स्क्रिप्ट राइटिंग की बारीकियों से अवगत कराया। 'ई-बुक्स आर किलिंग बुक्स’ विषय पर वाद-विवाद भी हुआ। इसमें जज की भूमिका मशहूर लेखिका सत्या सरन ने अदा की।
चेतन भगत की मिसाल दी
कुछ वक्ताओं ने जहां ई-बुक्स को किताबों को खत्म करने वाला करार दिया, वहीं कुछ ने चेतन भगत की मिसाल देते हुए किताबों का जमाना फिर से लौटने की बात पर मुहर लगाई।
सत्या सरन ने क्रिएटिव राइटिंग की बारीकियों से भी रूबरू कराया। सात्विक के निर्देशन में हुए नाटक टेन इयर्स विद गुरुदत्त के साथ लिटरेचर फेस्टिवल का दूसरा दिन अंजाम तक पहुंचा।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)