फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   disaster victims spent 31 december night in tent

कुछ इस तरह आपदा प्रभावित मनाएंगे नए साल का 'जश्न'

Wed, 01 Jan 2014 09:54 PM IST
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Wed, 01 Jan 2014 09:54 PM IST
विज्ञापन
disaster victims spent 31 december night in tent

केदारनाथ जल प्रलय से बेघर हुए लोग नए साल का स्वागत मैदान में टेंट लगाकर करेंगे। आपदा पीड़ितों ने यह निर्णय आपदा के छह माह बाद भी समस्याओं और मांगों का निराकरण न होने पर विरोधस्वरुप लिया है।

विज्ञापन


आपदा पीड़ितों की बैठक आयोजित

केदारघाटी विस्थापन एवं पुनर्वास संघर्ष समिति के बैनर तले अगस्त्यमुनि खेल मैदान में आपदा पीड़ितों की बैठक आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि आपदा आए छह माह बीत गए।
विज्ञापन


अभी तक आपदा पीड़ितों का विस्थापन और पुनर्वास नहीं हो पाया। उन्होंने आपदा में बेघर हुए लोगों को तत्काल एकमुश्त उचित आर्थिक पैकेज देने की मांग की। ताकि पीड़ित अपना घर बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर वक्ताओं ने सिंगोली-भटवाड़ी जल विद्युत परियोजना का निर्माण कर रही एलएंडटी कंपनी द्वारा पीड़ितों की मदद न किए जाने पर भी आक्रोश जताया गया। उन्होंने कहा कि सरकार का आपदा पीड़ितों के प्रति संवदेनहीन रुख है।


जमीनी हकीकत दिखाने के लिए विरोध

सरकार को जगाने और जमीनी हकीकत दिखाने के लिए 31 दिसंबर को आपदा पीड़ित खेल मैदान में टेंट लगाकर रात गुजारेंगे।

इस मौके पर मदन लाल, शंभू थपलियाल, हर्षवर्धन बेंजवाल, मनोज रावत, नवीन थपलियाल, मनोज नेगी, रणजीत लाल, देवेंद्र जगवाण, किशन सिंह और महिपाल बड़वाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed