फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   disaster victims got more money from government

आपदा पीड़ितों को अब दो लाख और देगी सरकार

Tue, 17 Jun 2014 04:15 PM IST
Updated Tue, 17 Jun 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
disaster victims got more money from government

पिछले साल की आपदा की पहली बरसी पर प्रदेश सरकार ने पीड़ितों के जख्मों पर और मरहम लगाने की कोशिश की है।

विज्ञापन


आपदा के उत्तराखंड निवासी मृतक आश्रित परिवारों को दो-दो लाख रुपए अतिरिक्त राहत राशि दिए जाने का ऐलान किया गया है।

इसके अलावा मृतक आश्रित परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की हर संभव को‌शिश

disaster victims got more money from government

मीडिया समन्वयक सुरेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री हरीश रावत की इस घोषणा की जानकारी दी।

बताया गया कि आपदा के मृतक आश्रित परिवारों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए सरकार हर संभव कोशिश कर रही है।

पहले मृतक आश्रित परिवारों को मुआवजे के तौर पर राज्य और केंद्र की ओर से पांच लाख रुपए दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब मृतक आश्रितों को मिलेंगे सात लाख

disaster victims got more money from government

इस तरह अब 807 मृतक आश्रित परिवारों को सात-सात लाख रुपए की राहत राशि मिलेगी।

मीडिया समन्वयक के मुताबिक आपदा से सबसे अधिक प्रभावित विकासखंडों के नाम पर गैरसैंण में बन रहे सचिवालय के ब्लाक के नाम रखे जाएंगे।

ताकि पुनर्निर्माण की दौड़ में ये क्षेत्र अछूते न रह जाएं। सुरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा और पुनर्निर्माण को लेकर हर सुझाव का आकलन खुले मन से करने के लिए तैयार है। विपक्ष को भी इस बात को समझना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed