फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dirty water is being supplied

Dehradun News: राजपुर क्षेत्र में गंदे पानी की आपूर्ति से परेशानी, सौंपा ज्ञापन

Thu, 23 Apr 2026 01:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Dirty water is being supplied
राजपुर क्षेत्रों में कई जगह गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि कई दिनों से घर में गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसके लिए बुधवार को पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि क्षेत्र में पुरानी सीवर लाइनों के क्षतिग्रस्त होने की वजह से पानी गंदा हो रहा है जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। राजकुमार ने कहा कि डीएल रोड, नेशविला रोड, चुक्खूवाला, खुड़बुड़ा मोहल्ला, कांवली रोड, गौरी शंकर मंदिर की गली में पेयजल संकट अब भी बना है। इसके अलावा कई जगह पुरानी सीवर लाइन टूट गई है जिसकी वजह से पानी की समस्या हो रही है। उन्होंने जल्द नई सीवर लाइनें बिछाने और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं होता तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पार्षद निखिल कुमार, सोमप्रकाश वाल्मीकि, नरेश कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed