फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dirty water flowing on the road for three days

Dehradun News: सड़क पर तीन दिन से बह रहा गंदा पानी

Wed, 11 Dec 2024 04:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Dirty water flowing on the road for three days
कोतवाली रोड पर नाला चोक होने के कारण तीन दिन से सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। इसके चलते स्कूल आने-जाने वाले छात्रों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। वाहनों के लगातार आवागमन से पैदल चल रहे लोगों पर गंदे पानी के छींटे पड़ रहे हैं। इससे उनके कपड़े खराब हो रहे हैं। कोतवाली रोड से बरोटीवाला होते हुए लांघा बाईपास जुड़ता है। सड़क से होकर कई बड़े स्कूल, कॉलेज और कोतवाली जाना होता है। यहां कई रेस्टोरेंट और फास्ट फूड सेंटर भी हैं। इस सड़क से रोजाना सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। कोतवाली रोड पर नाला चोक होने से दो दिन से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। अधिक समस्या तब होती है जब, दोपहर में स्कूल के बच्चों की छुट्टी होती है। गंदे पानी के छींटों से बच्चों की ड्रेस खराब हो जाती है। भूपेंद्र डोगरा, बॉबी डोगरा, हरि गुरुंग आदि ने बताया कि तीन दिन से सड़क पर गंदा पानी बह रहा है, लेकिन नाले की सफाई नहीं की जा रही है। अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट ने बताया कि बुधवार को नाले की सफाई करा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed