फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   direct recovery on unpaid service tax.

सर्विस टैक्स नहीं दिया तो अब सीधी रिकवरी

Sat, 28 Feb 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 28 Feb 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
direct recovery on unpaid service tax.

अगर आपने सर्विस टैक्स कैलकुलेट करने के बाद इसका भुगतान नहीं किया है तो अब सर्विस टैक्स डिवीजन की ओर से आपको नोटिस नहीं भेजा जाएगा। नई व्यवस्था के तहत अब सीधे रिकवरी की जाएगी।

विज्ञापन


देहरादून डिवीजन में 6000 के लगभग करदाता
देहरादून डिवीजन में तीन रेंज पड़ती हैं। इनमें 6000 के आस-पास रजिस्टर्ड सेवाकर दाता हैं। एक्टिव करदाताओं की संख्या तकरीबन डेढ़ हजार के आस-पास है। सर्विस टैक्स का भुगतान आन लाइन करने वाले भी बड़ी संख्या में हैं। टैक्स भुगतान न करने वाले सभी सेवाकरदाता इसके शिकार होंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय उत्पाद, सीमा शुल्क एवं सेवा कर अधीक्षक तापस चक्रवर्ती के अनुसार इस व्यवस्था से सेवाकर दाता बड़ी संख्या में प्रभावित होंगे। खास तौर पर आन लाइन रिटर्न दाखिल करने वाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां राहत भी

सेनवेट क्रेडिट लाभ एक साल तक
अगर आपका किसी सेवा पर सेनवेट क्रेडिट बन रहा है तो अब इनवाइस जारी होने के एक साल बाद भी इसका लाभ लिया जा सकेगा। अभी तक यह सीमा छह माह थी।

सर्विस टैक्स रजिस्ट्रेशन दो दिन में
सर्विस टैक्स के दायरे में आने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर यह भी है कि अगर उन्होंने सर्विस टैक्स रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई किया है तो अब यह कार्य दो दिन में निपट जाएगा। पहले इसमें 15 दिन लगते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed