फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Diploma engineers of the drinking water corporation expressed anger over the delay in salary

Dehradun News: पेयजल निगम के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने वेतन में देरी पर जताया रोष

Tue, 17 Feb 2026 06:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Diploma engineers of the drinking water corporation expressed anger over the delay in salary
- उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ पेयजल निगम की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। पेयजल निगम के डिप्लोमा इंजीनियरों ने वेतन में देरी पर रोष जताया। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ पेयजल निगम ने पुनरीक्षित वाहन भत्ता और मकान किराया भत्ता भी जल्द देने की मांग की है।
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, पेयजल निगम की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक एकता सदन में प्रांतीय अध्यक्ष अजय बेलवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेशभर से मंडल, जिला इकाइयों के पदाधिकारी शामिल हुए। संचालन महासचिव भुवन चंद्र जोशी ने किया। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने वेतन में हो रहे विलंब पर गहरा रोष जताया। इसके साथ ही सदस्यों ने पुनरीक्षित वाहन भत्ता और मकान किराया भत्ता देने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में बाह्य एजेंसियों (आउटसोर्सिंग) के माध्यम से पेयजल के कार्य कराए जाने का कड़ा विरोध किया। पदाधिकारियों ने बिलिंग कार्यों के लिए पर्याप्त फील्ड स्टाफ की नियुक्ति की मांग उठाई ताकि कार्यों का संपादन समय पर हो सके और जनता की समस्याओं का त्वरित निवारण किया जा सके। बैठक में एक गंभीर मुद्दा यह भी उठा कि कई कार्यालयों में शाखाधिकारी, सहायक अभियंता के स्थान पर स्वयं हस्ताक्षर कर रहे हैं। संघ ने इस प्रक्रिया की निंदा करते हुए मांग की कि सहायक अभियंता विहीन कार्यों में तत्काल वरिष्ठतम अपर सहायक अभियंता को अधिकृत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में देहरादून में संघ भवन के लिए आवंटित भूमि को जल्द फ्री होल्ड करने की मांग की गई ताकि दूर-दराज से आने वाले अभियंताओं के ठहरने की व्यवस्था हो सके। अपर सहायक अभियंता पद पर पदोन्नत सूची जारी होने और द्वितीय एसीपी के लिए डीपीसी की कार्रवाई शुरू होने पर कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया गया। विभिन्न प्रस्तावों के निस्तारण में हो रही देरी और अनावश्यक आपत्तियों पर भी आपत्ति दर्ज की गई। बैठक में संरक्षक रामकुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भजन सिंह चौहान, चेयरमैन संघर्ष समिति अरविन्द सिंह सजवाण, नागेन्द्र चंद्र आर्या, मातबर बिष्ट सहित गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed