{"_id":"be1a07840ccc3f3a32244fd53000843d","slug":"dinner-diplomacy-in-haridwar-panchayat-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार पंचायत चुनाव में चल रही डिनर डिप्लोमेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार पंचायत चुनाव में चल रही डिनर डिप्लोमेसी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 14 Dec 2015 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों से हर हाल में जीत का परचम लहराने को कहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को लुभाने के लिए बकायदा डिनर डिप्लोमेसी का सहारा लिया। हरिद्वार के समीकरणों का ध्यान में रखते हुए इस भोज में बाकायदा अनुसूचित जाति के समर्थित प्रत्याशी अधिक निमंत्रित किये गए थे।
हरिद्वार के अन्य कांग्रेसी नेताओं की उपस्थिति में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने बसपा को निशाने पर भी रखने का संकेत दिया और कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से हरिद्वार के हित में काम कर रही है।
विज्ञापन
हरिद्वार पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस कितने दबाव में है, यह इस बात से भी समझा जा सकता है कि हरिद्वार को लेकर यह दूसरी बार है कि मुख्यमंत्री की ओर से समर्थित प्रत्याशियों को भोज दिया गया है। रविवार को दिए गए भोज में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने साफ-साफ कहा कि उन्हें हर हाल में जीत चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने परोक्ष रूप से बसपा को भी निशाने पर लिया और कहा कि हरिद्वार के लिए कांग्रेस पूरी तरह से प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है। दल विशेष अगर हरिद्वार के हित में खड़े होने का दावा कर रहे हों तो उन्हें हरिद्वार में सरकार की ओर से किए गए कामों का ब्यौरा भी बताया जाए।
मुख्यमंत्री की ओर से दिये गए भोज में अनुसूचित जाति के प्रत्याशी अधिक संख्या में थे। यह इस बात का संकेत भी था कि कांग्रेस हरिद्वार में किस वर्ग विशेष पर फोकस कर रही है।