फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Difficulty in making DL by sending documents Jhajra

आरटीओ कार्यालय में अगले चार-पांच दिनों तक ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को लेकर करनी होगी जद्दोजहद

Fri, 27 May 2022 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Difficulty in making DL by sending documents Jhajra
आरटीओ कार्यालय से झाझरा दस्तावेज भेजने से लर्निंग और स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले वाहन स्वामियों को कुछ दिनों तक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आरटीओ में चार-पांच दिन कम संख्या में लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाएंगे। हालांकि, अफसरों का कहना है कि लाइसेंस बनाने का काम पूरी तरह से ठप नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

आरटीओ प्रवर्तन सुनील शर्मा ने बताया कि परिवहन मुख्यालय की ओर से लर्निंग और स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम आरटीओ कार्यालय के बजाय आईटीडीआर झाझरा में ले जाने के आदेश जारी किए गए हैं। मुख्यालय के निर्देश पर तमाम अफसरों, कर्मियाें को दस्तावेजों और कंप्यूटरों के साथ झाझरा भेजा जा रहा है। ऐसे में अगले चार-पांच दिनों तक लाइसेंस बनाने का काम पूरी क्षमता के साथ नहीं हो पाएगा, जिससे वाहन स्वामियों को दिक्कतें हो सकती हैं।
विज्ञापन

बताया कि लाइसेंस बनाने का काम पूरी तरह ठप नहीं किया जा रहा है। कुछ कर्मियों और कंप्यूटरों को छोड़कर बाकी सब झाझरा भेजा जा रहा है। बताया कि जैसे ही वहां सारी व्यवस्थाएं हो जाएंगी, पूरी क्षमता के साथ लाइसेंस बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल लर्निंग और स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम आरटीओ कार्यालय में किया जा रहा, लेकिन अब परिवहन मुख्यालय के आदेश के बाद झाझरा में लाइसेंस बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed