फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DID fame raghav in dehradun for promotion.

'खतरों के खिलाड़ी' के प्रमोशन के लिए पहुंचा दून का लाल

Sat, 06 Feb 2016 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 06 Feb 2016 11:20 AM IST
विज्ञापन
DID fame raghav in dehradun for promotion.

डीआईडी फेम राघव जुयाल खतरों के खिलाड़ी के प्रमोशन के लिए शुक्रवार को पहुंचा। लेकिन दून पहुंचने पर राघव घर जाने से पहले वो अपने बेस्ट फ्रेंड ईशान भंडारी के घर ऋषिकेश पहुंचा।

विज्ञापन


ईशान इस वक्त पेरिस में है। राघव उसके माता-पिता के साथ कुंजापुरी में पूजा के लिए गया। राघव दून में खतरों के खिलाड़ी शो के प्रमोशन के लिए आया है।

शुक्रवार देर रात अपने घर पहुंचे राघव ने बताया कि ईशान भले ही पेरिस में है लेकिन उसके माता-पिता मुझे भी उसी की तरह प्यारे हैं। यही वजह है कि घर पहुंचने से पहले उनके पास गया। राघव ने बताया कि कलर्स चैनल पर आने वाले खतरों के खिलाड़ी शो के प्रमोशन के लिए वह दून आया है।

विज्ञापन

सात फरवरी को आएंगे खतरों के खिलाड़ी के दूसरे साथी

DID fame raghav in dehradun for promotion.

सात फरवरी को टीम के अन्य साथी भी पहुंच जाएंगे। बताया कि जब उन्हें पता लगा कि शो के प्रमोशन के लिए दून आना है तो राघव ने अपना टिकट दो दिन पहले ही काट लिया ताकि वो अपने घर पर समय बिता सके।

बताया कि शनिवार को डीएवी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचना है। सात फरवरी को कलर्स वाले पत्रकार वार्ता करेंगे। टीम के साथ ही वापसी हो जाएगी।

राघव की मां अल्का जुयाल ने बताया कि इस शो की शूटिंग अर्जेंटीना में हो रही है। जब से शो शुरू हुआ है उसके बाद राघव अब घर आया है। बताया कि शनिवार को राघव का फेवरेट खाना बनाने वाली हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed