फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dhumakot bus accident woman angry on cm trivendra video gone viral

धुमाकोट बस हादसा: गुस्साई महिला ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से कहा- भाग जाओ, वरना मारेंगे पत्थर

Wed, 04 Jul 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 04 Jul 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
dhumakot bus accident woman angry on cm trivendra video gone viral
धुमाकोट में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और उत्तरा बहुगुणा के बीच संवाद का वीडियो अभी चर्चा का विषय बना ही हुआ था कि इधर धुमाकोट हादसे के बाद मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री के सामने एक अन्य महिला के बिफरने का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन


घटना के बाद दौरा करने को लेकर महिला, नाराजगी जता रही है। हादसे के तीन दिन बाद सामने आए इस वीडियो के वायरल होते ही सीएम के समर्थकों और विरोधियों के बीच फिर नए सिरे से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


सीएम के साथ चल रहे लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत के मुताबिक महिला पुलिसकर्मियों पर भड़क रही है, मगर संवाद उनके इस दावे से मेल नहीं खाते। रविवार को भीषण बस हादसे की सूचना पर आनन-फानन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पौड़ी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'यहां से भाग जाओ, नहीं तो हम पत्थर मार देंगे'

dhumakot bus accident woman angry on cm trivendra video gone viral
accident in dhumakot
वायरल वीडियो के मुताबिक इस दौरान एक महिला उन पर उखड़ गई। वह जोर-जोर से चिल्ला रही थी कि तभी सुरक्षाकर्मियों से उनकी नोकझोंक हो गई। इस पर वह उनसे भिड़ गई और पत्थर मारने तक की घुड़की दे रही है। इसके बाद वीडियो में वह बिफरती हुई हादसे के बाद आने को लेकर नाराजगी जताती नजर आ रही है। 

महिला कह रही है कि ‘और दिन क्यों नहीं घूमते तुम लोग, बस वोट बनाने के लिए इधर आ जाते हो, भाग जाओ यहां से वरना पत्थर मारेंगे।' गौरतलब है कि हादसे की अहम वजह में ओवर लोडिंग के अलावा सड़क पर मौजूद गड्ढे भी थे। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक लंबे अरसे से पीडब्ल्यूडी के अलावा अन्य विभागों में इन्हें दुरुस्त करने की गुहार लगाई जा रही है, मगर किसी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी।

अब इतने बड़े हादसे में 48 लोगों की जान जाने के बाद यहां दौरे और निरीक्षण किए जा रहे हैं। इसी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। महिला का गुबार भी इसी मुद्दे पर निकल रहा है। हालांकि वीडियो में मुख्यमंत्री की ओर से कोई प्रतिक्रिया देने की दृश्य नजर नहीं आ रहा है। देखकर ऐसा भी लग रहा है कि महिला की बात सीएम के कान तक पहुंची भी नहीं। 

48 लोगों की मौत और 13 लोग घायल

dhumakot bus accident woman angry on cm trivendra video gone viral
accident in dhumakot

एक जुलाई को उत्तराखंड के कोटद्वार में एक बस के खाई में गिरने से 48 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। हादसे का कारण बस का ओवरलोड होना और सड़क पर एक गड्ढा बना।

पौड़ी जिले के धुमाकोट तहसील क्षेत्र में रविवार को सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर भौन पीपली मोटर मार्ग में 61 सवारियों से खचाखच भरी 30 सीटर बस गहरी खाई में गिर गई थी। 

हादसे में 13 लोग घायल हुए, जिनमें से 12 को रामनगर समेत हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। तीन बच्चों को एयरलिफ्ट कर जौलीग्रांट भर्ती किया गया। मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जौलीग्रांट अस्पताल जाकर उनका हाल-चाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed