फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dhoom 3 bang in dehradun

देहरादून में मचा धूम-3 का धड़ाका

Sat, 21 Dec 2013 10:31 AM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 21 Dec 2013 10:31 AM IST
विज्ञापन
dhoom 3 bang in dehradun

देहरादून शहर में आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म धूम (3) की शुरुआत धमाकेदार रही।

विज्ञापन


सारे शो एक ही फिल्म के
मल्टीप्लेक्स में पहली बार सारे शो एक ही फिल्म के दिखाए गए। दून के कई सिंगल स्क्रीन पर भी यह फिल्म दिखाई जा रही है। फिल्म के 42 शो में दस हजार दर्शकों ने फिल्म देखी। कुल मिलाकर 15 से 18 लाख रुपए की कमाई हुई।

पढ़ें, पुलिस में भर्ती के नाम पर 'पुलिस' ने ही लगाया चूना
विज्ञापन


धूम-3 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। खासकर यूथ में इसका बेहद क्रेज था। तभी तो किसी ने अपना बर्थडे इस फिल्म के साथ इंज्वॉय किया तो किसी ने दोस्तों के संग।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक तो इसके साथ कोई और फिल्म रिलीज न होना और ऊपर से स्कूलों की छुट्टी। ऐसे में भीड़ सिनेमाघरों की ओर उमड़ पड़ी।

अलग-अलग सिनेमाघरों में कुल मिलाकर इस फिल्म ने करीब 18 लाख तक का बिजनेस किया। इनमें छोटे-छोटे सिनेमाघरों में मिलाकर ही चार लाख से अधिक का बिजनेस हुआ।

एक ही दिन में 17 शो

सिल्वर सिटी के डायरेक्टर सुयश अग्रवाल ने बताया कि धूम-3 के 17 शो एक दिन में चलाए जा रहे हैं। इस फिल्म का पहला ही शो शुक्रवार को 1100 लोगों ने देखा।

पढ़ें, यौन शोषणः 'डीजीपी और ममता बोहरा ने रची कहानी'

शाम तक करीब पांच हजार लोग फिल्म देख चुके थे। एक दिन के बिजनेस का अनुमान लगाया जाए तो फिल्म करीब सात से आठ लाख तक का बिजनेस कर चुकी है।

यहां चल रहे 14 शो
ग्लिट्ज सिनेमाज के मैनेजर सुधीर सिंह ने बताया कि यहां सिर्फ एक ही फिल्म चल रही है। एक दिन में इस फिल्म के 14 शो दिखाए जा रहे हैं। रिस्पांस बेहद अच्छा है।


पढ़ें, फिर सीमा लांघ गए कृषि मंत्री हरक सिंह रावत

पहले ही शो शुक्रवार को एक हजार लोगों ने देखा। शाम तक करीब चार हजार लोगों ने फिल्म देखी। फिल्म करीब पांच से सात लाख का बिजनेस एक ही दिन में कर चुकी है।

यहां भी रिलीज

ओरियंट, प्रभात, न्यू अंपायर आदि में भी यही फिल्म चल रही है। फिल्म को लेकर जो भीड़ और रिस्पांस है उससे यहां भी चेहरों पर खुशी लौट आई है। माना जा रहा है कि इन सिनेमाघरों में ही करीब फिल्म से चार से पांच लाख तक का बिजनेस हुआ है।

बढ़ी रही टिकट की कीमत
भले ही दिल्ली, मुंबई जैसी जगहों पर फिल्म के टिकटों की कीमत नौ सौ या हजार रुपए तक कर दी गई हो लेकिन दून में टिकट पर बीस से तीस रुपए बढ़ाए गए थे। हालांकि दर्शकों को फिल्म इतनी भाई कि उन्होंने इसकी परवाह ही नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed