फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'Dhoni's helicopter shot got recognition from Doon'

दून के गोल्ड कप से धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट को मिली पहचान: पीसी वर्मा

Fri, 20 May 2022 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
'Dhoni's helicopter shot got recognition from Doon'
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हो या तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार, पीयूष चावला हों या सुरेश रैना सभी का एक अलग ही रिश्ता उत्तराखंड से रहा है। राज्य में 20 मई से 38वें ऑल इंडिया गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड के तत्वावधान में होगी।
विज्ञापन

दरअसल, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कनेक्शन देहरादून से कई मायने में खास है, मगर कम लोग ही जानते हैं कि धोनी के क्रिकेट कॅरियर में देहरादून का खास योगदान रहा है। वर्ष 2004 में हुए उत्तराखंड के गोल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौका मिला। गोल्ड कप के सचिव पीसी वर्मा ने बताया कि उस वर्ष टूर्नामेंट में कई राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया था। इनमें धोनी झारखंड टीम से खेले थे। धोनी ने लगातार अर्द्धशतकीय पारी खेलकर टीम को फाइनल में पहुंचाया था। फाइनल में धोनी की शतकीय पारी से टीम को गोल्ड कप का खिताब मिला था।
विज्ञापन

वर्मा बताते हैं कि उन दिनों क्रिकेट के संसार में धोनी दुनिया में एक नया नाम था, लेकिन धोनी के लंबे छक्के देखकर यहां के निवासी दंग रह गए। यहीं से धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट को पहचान मिली है। गोल्ड कप की शुरुआत 80 के दशक में चाय पीते-पीते हुई थी। चार दोस्तों ने बच्चों को खेलता देख बनी योजना के बाद शहर के सर्वे मैदान में पहला टूर्नामेंट खेला गया। पहली बार 1985 में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर प्रतियोगिता के हिस्सा बनें। इसके बाद कई क्रिकेटर गोल्ड कप में खेल चुके हैं। इनमें से कई खिलाड़ी आज के समय में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed