फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dhauli Sadan won the chess

शतरंज में धौली सदन ने मारी बाजी

Thu, 17 Oct 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dhauli Sadan won the chess
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शतरंज खेलते छात्र। - फोटो : VIKAS NAGAR
कालसी। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में चल रहे अंतर सदनीय वार्षिक खेल महोत्सव का बुधवार को समापन हो गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। शतरंज में धौली सदन ने मारी बाजी। वहीं, तीरंदाजी में गोमुख सदन अव्वल रहा।
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. जीसी बडोनी ने किया। तीरंदाजी में धौली सदन दूसरे और मिलम सदन तीसरे स्थान पर रहा। गोला, फेंक के सीनियर बालिका वर्ग में गोमुख सदन की मंजू ने बाजी मारी। मिलम सदन की खुशबू डोभाल दूसरे स्थान पर रहीं। धौली सदन की ऋषिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में मिलम सदन के मोहित, गोमुख सदन के अंकित और पिंडारी सदन के लक्ष्य ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग के चक्का फेंक में मइईलम सदन के ऋषभ नेगी पहले स्थान पर रहे। पिंडारी सदन के रोहित नित्वाल दूसरे और धौली सदन के प्रवीन तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में मिलम सदन की खुशबू ने बाजी मारी। गोमुख सदन की अनुष्का दूसरे और पिंडारी सदन की अंजू तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, शतंरज में धौली सदन के पंकज नित्वाल और चंद्रकला ने बाजी मारी। कैरल में धौली सदन के सुशांत और पिंडारी सदन की निकिता चौहान प्रथम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed