फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dhanteras is today, the beginning of Diwali festival festive season Diwali 2025 celebration in Uttarakhand

Uttarakhand: धनतेरस...बाजार में धनवर्षा, शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने निकले लोग, दीपावली उत्सव का हुआ आगाज

Sat, 18 Oct 2025 05:00 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून।
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 18 Oct 2025 05:00 PM IST
सार

पांच दिवसीय दिवाली उत्सव की आज धनतेरस से शुरुआत हो गई है। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की पूजा का विधान है। इसके अलावा घरों में भगवान धन्वंतरि की उपासना भी की जाती है।

विज्ञापन
Dhanteras is today, the beginning of Diwali festival festive season Diwali 2025 celebration in Uttarakhand
बाजार में उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धनतेरस के साथ आज शनिवार से पांच दिवसीय दीपावली उत्सव का आगाज हो गया। पूजा-अर्चना के साथ बाजार में धनवर्षा हुई। शुभ मुहूर्त में दूनवासी खरीदारी करने निकले। बाजार में रौनक देखने को मिली। धनतेरस के बाद दीपावली, गोवर्धन और भाईदूज का पर्व भव्य रूप से मनाया जाएगा।

विज्ञापन


कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर आज शनिवार को धनतेरस का पर्व मनाया गया। धनतेरस पर इस बार ब्रह्म योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। शुक्रवार को भी दिनभर बाजार गुलजार रहा। व्यापारियों ने धनतेरस के लिए अपने प्रतिष्ठानों को सजाया।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Dehradun: आपदा ने ऐसा उजाड़ा कि दिवाली पर भी रोशन नहीं होगा मजाड़ा गांव, दर्द से टूट चुके कई परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि 18 अक्तूबर को दोपहर 12:18 बजे शुरू होकर 19 अक्तूबर को दोपहर 1:51 बजे तक रहेगी। ऐसे में प्रदोष काल को देखते हुए धनतेरस का पर्व 18 अक्तूबर को है।

पंचांग के अनुसार 18 अक्तूबर की सुबह ब्रह्म योग शुरू हुआ और रात 1:48 बजे तक रहेगा। वहीं, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शनिवार दोपहर 3:41 बजे के बाद से शुरू होगा। वहीं, बाजार में व्यापारियों ने दुकानों को सजाने के साथ ही ग्राहकोंं को लुभाने के लिए आकर्षक ऑफर भी रखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed