फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dhaba operator assault case: Kelakheda SO line hazir, chowki incharge, two soldiers suspended

ढाबा संचालक मारपीट प्रकरण : केलाखेड़ा एसओ लाइन हाजिर, चौकी इंचार्ज, दो सिपाही निलंबित

Sat, 08 Aug 2020 07:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 08 Aug 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
Dhaba operator assault case: Kelakheda SO line hazir, chowki incharge, two soldiers suspended
प्रतीकात्मक तस्वीर

 केलाखेड़ा में ढाबा संचालक से हुई मारपीट के प्रकरण में हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से केलाखेड़ा एसओ को लाइन हाजिर करने के साथ ही बेरिया दौलत चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच बाजपुर सीओ दीपशिखा अग्रवाल को सौंपी गई है। बता दें कि हाईकोर्ट ने मामले की जांच एक हफ्ते के भीतर सीबीआई से कराने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, बीते 28 जुलाई को केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-74 के किनारे एक ढाबे पर पहुंचे पुलिस कर्मियों पर ढाबा संचालकों और कर्मियों के साथ मारपीट का आरोप लगा था। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने फुटेज डिलीट कर दी थी। इस मामले में ढाबा संचालक विपिन शर्मा और अनिल शर्मा ने मारपीट के खिलाफ हाईकोर्ट की शरण ली थी।
विज्ञापन


उन्होंने याचिका में कहा था कि नेशनल हाईवे पर उनका पंडित ढाबा है, जहां पर पुलिस कर्मियों ने आकर मारपीट की और काम करने वाले एक व्यक्ति का मोबाइल छीन लिया। घटना के दूसरे दिन ढाबे में आकर पुलिस कर्मी सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर गए और यह बात किसी को बताने पर ढाबा सीज करने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते शुक्रवार को न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की एकल खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई थी। कोर्ट के समक्ष मामले के सीसीटीवी फुटेज भी रखे गए थे। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए थे। कोर्ट ने मामले में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होने और साक्ष्य मिटाने पर एसएसपी से कड़ी नाराजगी जताई थी।

इसके बाद एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने तत्काल प्रभाव से केलाखेड़ा एसओ ओमप्रकाश को लाइन हाजिर करते हुए बेरिया दौलत चौकी इंचार्ज प्रकाश चंद और सिपाही चंदन सिंह, त्रिभुवन सिंह को मारपीट एवं अनुशासनहीनता करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी कुंवर ने बताया कि अब एसएसआई सितारगंज प्रभात कुमार को केलाखेड़ा एसओ और रुद्रपुर कोतवाली में तैनात एसआई मनोहर चंद को बेरिया दौलत चौकी इंचार्ज बनाया गया है।


कहा कि अनुशासनहीनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उधर, एएसपी काशीपुर राजेश भट्ट अधीनस्थों के साथ जांच के लिए शनिवार को पंडित ढाबे पर पहुंचे। एएसपी ने सीसीटीवी फुटेज की जांच करते हुए पीड़ितों के बयान दर्ज किए। वहां कोतवाल बाजपुर संजय पांडेय, केलाखेड़ा के नवनियुक्त थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, एसआई प्रियंका टम्टा आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed