फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केदारनाथ में रेस्क्यू टीम को मिले 31 कंकाल, किया दाह संस्कार, तस्वीरें...

Tue, 18 Oct 2016 11:09 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 18 Oct 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
DGP press conference about kedarnath skeleton
cremation

त्रियुगीनारायण-केदारनाथ ट्रैक पर 31 रेस्क्यू टीम को कंकाल मिले हैं। एसपी ने पीएन मीणा ने अभी और कंकाल मिलने की आशंका व्यक्त की है। दो दलों के 22 सदस्य अभी भी कंकाल की तलाश में लगे है। डीएनए सैंपल लेने और अन्य औपचारिकताओं को पूरा कर कंकालों का दाह संस्कार कर दिया गया है।



 

DGP press conference about kedarnath skeleton
cremation

रेसक्यू से वापस लौटकर प्रेसवार्ता में एसपी श्री मीणा ने बताया कि त्रियुगीनारायण-केदारनाथ ट्रैक काफी दुर्गम है। केदारनाथ से किमी 6 के बाद कंकाल मिलने शुरू हो गए थे। लेकिन किमी 14 व 15 पर सबसे अधिक कंकाल पाए गए। यहां कुछ जगह पर चार से पांच कंकाल एक साथ पाए गए हैं।

 

DGP press conference about kedarnath skeleton
cremation

कंकालों की जो स्थिति थी, उससे लगता है कि आपदा के दौरान जान बचाने के लिए यहां पहुंचे यात्री एक ही परिवार के रहेे हो, जो जहां पर बैठे, वहीं पर दम तोड़ दिया। एसपी ने कहा कि जिस तरह से ट्रैक वाले क्षेत्र में मौसम और भौगोलिक परिदृश्य है, उससे लगता है कि मौत का कारण भूख, प्यास और अत्यधिक थकान रही हो। बताया कि ट्रैक से 5 से 150 सौ मीटर ऊपर-नीचे की तरफ तक कंकाल मिले हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
DGP press conference about kedarnath skeleton
dgp ma ganpati

कुछ कंकाल चट्टानी क्षेत्र में पाए गए हैं, जो संभवत: जंगली जानवरों के द्वारा वहां ले जाए गए हों। जबकि कुछ कंकाल पेड़ों के नीचे व खुले में मिले हैं। बताया कि तीन कंकाल पूरे शरीर के हैं। एसपी ने स्पष्ट कहा कि, जिस तरह से ट्रेक के मध्य क्षेत्र में कंकाल मिले हैं, उससे यहां और अधिक कंकाल होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
DGP press conference about kedarnath skeleton
kedarnath

इस पूरे क्षेत्र में सघन रेसक्यू की जरूरत है। अभी तक जो 31 कंकाल मिले हैं, उसमें 23 का दाह संस्कार रविवार को और 8 का सोमवार को किया गया। दो दलों के 22 सदस्य अब भी वहां मौजूद है, जो कंकालों को खोजने में जुटे है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed