फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dgp bs sidhu and nirvikar singh case

उत्तराखंड DGP क्यों चाहते हैं उनका पॉलीग्राफ टेस्ट हो?

Wed, 30 Jul 2014 04:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 30 Jul 2014 04:08 PM IST
विज्ञापन
dgp bs sidhu and nirvikar singh case

मसूरी के वीरगीरवाली में पेड़ काटने के मामले में फंसे उत्तराखंड के डीजीपी बीएस सिद्धू ने सच्चाई का पता लगाने के लिए ब्रेन मैपिंग और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


उन्होंने अपने साथ ही वन अधिकारियों का ब्रेन मैपिंग और पॉलीग्राफ टेस्ट करने का अनुरोध भी किया है।

उत्तराखंड के डीजीपी ने ग्रीन ट्रिब्यूनल को यह गुजारिश अपने अधिवक्ता के माध्यम से भेजी है।

DGP ने मीडिया को जारी किया लिखित बयान

dgp bs sidhu and nirvikar singh case

डीजीपी बीएस सिद्धू ने मंगलवार को इस संबंध में मीडिया को लिखित बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है।

वे भी चाहते हैं कि पूरा सच सामने आए कि पेड़ किसने और कैसे कटवाए।

इसीलिए उन्होंने अधिवक्ता के माध्यम से ग्रीन ट्रिब्यूनल से अनुरोध किया कि वन विभाग और पुलिस द्वारा दी गई चार्जशीट का अवलोकन कर साक्ष्यों का संकलन कर लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

dgp bs sidhu and nirvikar singh case

साथ ही वे झूठ पकड़ने वाली मशीन का सामना करने को भी तैयार हैं। ब्रेन मैपिंग और पॉलीग्राफ टेस्ट में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

नई दिल्ली के ग्रीन ट्रिब्यूनल में इस मामले की अगली सुनवाई 11 अगस्त को होनी है। यह भी बता दें कि वन विभाग की चालानी रिपोर्ट के बाद पुलिस द्वारा डीएफओ समेत आठ लोगों के खिलाफ दी गई चार्जशीट पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-rakeshk@mrt.amarujala.com और इस नंबर-9675501486 पर संपर्क कर सकते हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed