पाकिस्तानी ने बेच दी सरकारी जमीन!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजीपी बीएस सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले निलंबित दारोगा निर्विकार सिंह ने नया खुलासा किया है।
पाकिस्तान जा चुके शख्स के नाम पर हुए जमीन फर्जीवाड़े के मामले में निर्विकार ने आरोप लगाया है कि स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बिना जांच पूरी किए फाइनल रिपोर्ट लगा दी।
बताया कि पहले जांच उन्हें दी गई थी, लेकिन डीजीपी प्रकरण के बाद अचानक जांच एसटीएफ को दे दी गई। एसटीएफ ने केस बंद कर दिया।
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
डीजीपी बीएस सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले निलंबित दरोगा निर्विकार सिंह ने नया खुलासा किया है।
पाकिस्तान जा चुके शख्स के नाम पर हुए जमीन फर्जीवाड़े के मामले में निर्विकार ने आरोप लगाया है कि स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बिना जांच पूरी किए फाइनल रिपोर्ट लगा दी।
बताया कि पहले जांच उन्हें दी गई थी, लेकिन डीजीपी प्रकरण के बाद अचानक जांच एसटीएफ को दे दी गई। एसटीएफ ने केस बंद कर दिया।
दोषियों के खिलाफ जुटा चुके थे 80 फीसदी साक्ष्य
अब ठीक से जांच न करने के आरोप में निर्विकार की जांच की जा रही है। निर्विकार का कहना है कि यह उनके खिलाफ साजिश है।
दावा किया कि वह इस केस में दोषियों के खिलाफ 80 फीसदी साक्ष्य जुटा चुके थे, लेकिन एसटीएफ ने इन पर गौर नहीं किया।
इस तथ्य की भी जांच नहीं हुई कि कोई पाकिस्तानी कैसे सरकार में निहित हो चुकी जमीन बेच सकता है?
यह है मामला
निर्विकार ने बताया कि वर्ष 2013 में अनिल कुमार नाम के शख्स ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
राजपुर रोड पर 24 बीघा जमीन की दो हिस्सों (12-12 बीघा) में रजिस्ट्री वर्ष 1985 में मोहम्मद आदिल और महमूद अख्तर के नाम हुई थी।
जमीन बेचने वाले की जगह अकमल बेग को दर्शाया गया था। जबकि बेग वर्ष 1946 में ही दून में अपनी सारी संपत्ति छोड़कर पाकिस्तान चले गए थे।
39 साल बाद उनका पाकिस्तान से आना संभव नहीं था। दूसरी ओर, यह संपत्ति पहले ही शत्रु संपत्ति के तौर पर सरकार में निहित कर ली गई थी।
साफ है कि किसी और व्यक्ति ने बेग बनकर रजिस्ट्री करवाई। इसके अलावा पूरे मामले में कर्मचारियों की भी मिलीभगत थी।
(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-manmeetr@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 8392946711 पर संपर्क कर सकते हैं।)