फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DGP Abhinav Kumar reviewed the work of the Police

जनपदों के कंट्रोल रूम को स्मार्ट कंट्रोल रूम में करें अपग्रेड : डीजीपी

Wed, 27 Dec 2023 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
DGP Abhinav Kumar reviewed the work of the Police
I- पुलिस दूरसंचार इकाई के कार्यों की समीक्षा के दौरान डीजीपी अभिनव कुमार ने दिए निर्देशI
विज्ञापन




डीजीपी अभिनव कुमार ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस दूरसंचार इकाई के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जनपदों के कंट्रोल रूम को स्मार्ट कंट्रोल रूम में अपग्रेड करने के निर्देश दिए।



डीजीपी ने कहा कि पुलिस दूरसंचार के उपकरणों को अन्य राज्यों के मानकों का अध्ययन कर नियत बनाया जाए। कहा कि सीसीटीवी कैमरे मॉनिटरिंग और सर्विलांस के लिए एक महत्वपूर्ण टूल है। जनपदों में स्थापित सभी सीसीटीवी कैमरों की फीड जनपद प्रभारी को एवं संबंधित सर्किल के उनके क्षेत्राधिकारी को उपलब्ध कराया जाए। शांति एवं कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, महत्वपूर्ण मेलों में भीड़ नियंत्रण आदि में ड्रोन का भी उपयोग करने के निर्देश भी डीजीपी ने दिए। पुलिस महानिरीक्षक पुलिस दूरसंचार कृष्ण कुमार वीके ने उत्तराखंड पुलिस दूरसंचार इकाई की जनशक्ति, उपकरणों की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों एवं भविष्य की योजना पर प्रस्तुतिकरण के माध्यम से प्रकाश डाला।
विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन अमित सिन्हा ने राजस्व क्षेत्रों से रेगुलर पुलिस क्षेत्र में आए क्षेत्रों में वायरलेस कनेक्टिविटी का पुनः चिह्नीकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही ड्रोन सर्विलांस सिस्टम (एंटी ड्रोन) तकनीक बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed