फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Deliberations held on AI and modern medical technologies

Dehradun News: एआई और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों पर हुआ मंथन

Sun, 01 Nov 2026 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 01 Nov 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Deliberations held on AI and modern medical technologies
सेलाकुई। गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. केकेबीएम सुभारती अस्पताल में आयोजित 15वें राज्य स्तरीय एनेस्थीसिया सम्मेलन आईएसएकॉन-यूके 2026 का रविवार को समापन हुआ। सम्मेलन में देशभर के विशेषज्ञों ने हिस्सा लेकर एआई व आधुनिक चिकित्सा तकनीकों पर मंथन किया। द सीमलेस स्पेक्ट्रम ऑफ एनेस्थीसिया 360° वाइटैलिटी, विजिलेंस एंड विजन थीम पर आयोजित सम्मेलन में आधुनिक एनेस्थीसिया तकनीक, क्रिटिकल केयर, रोबोटिक सर्जरी, मरीजों की सुरक्षा, स्मार्ट मॉनिटरिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के चिकित्सा क्षेत्र में उपयोग पर चर्चा हुई। युवा चिकित्सकों ने शोध प्रस्तुत किए। इस अवसर पर डॉ. सृष्टि वर्मा को तुंगनाथ मंदिर में लगभग 13 हजार फीट की ऊंचाई पर जीवन रक्षक प्रशिक्षण देने के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। सम्मेलन में डॉ. नवीन मल्होत्रा एवं राष्ट्रीय मानद सचिव डॉ. राजीव गुप्ता शामिल हुए। इस दौरान डॉ. जीएस जीते, डॉ. अतुल कुमार सिंह, डॉ. रोबिना मक्कर, डॉ. प्रीतिश रंजन, डॉ. मीनल चौहान, डॉ. संजूल डंडोना, डॉ. दिव्या गुप्ता, डॉ. आस्था श्रीवास्तव, डॉ. स्वाति सिंघल, डॉ. आशुतोष सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed