{"_id":"661c5816298b9d30880dd744","slug":"dfo-of-doon-forest-division-neeraj-kumar-inspected-the-fire-crew-station-of-malhan-range-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-391418-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दून वन प्रभाग के डीएफओ नीरज कुमार ने मल्हान रेंज के फायर क्रू स्टेशन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दून वन प्रभाग के डीएफओ नीरज कुमार ने मल्हान रेंज के फायर क्रू स्टेशन का किया निरीक्षण
विज्ञापन
देहरादून वन प्रभाग के डीएफओ नीरज कुमार ने रविवार को मल्हान रेंज का निरीक्षण किया। उन्होंने वनाग्नि काल को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कहा कि वनाग्नि काल में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को बक्शा नहीं जाएगा।
डीएफओ ने तीनों फायर क्रू स्टेशन मल्हान, कल्याणपुर, सभावाला का भौतिक निरीक्षण किया। यहां आग बुझाने वाले उपकरणों को देखा। वनाग्नि काल से पूर्व किए जाने वाले उपायों की जानकारी ली। रेंज अधिकारी एडी सिद्दकी ने उन्हें बताया कि वनाग्नि काल से पूर्व हाथी लाइन, बटिया मार्ग, फायर लाइन की सफाई करा दिया गया है, ताकि वनाग्नि से संबंधित किसी भी घटना को समय पर फैलने से रोका जा सके। डीएफओ ने रेंज कार्यालय में हो रहे रेंज क्लर्क आवास का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वन राष्ट्रीय धरोहर है। इन्हें सुरक्षित और संरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है। कहा कि लगातार जंगल में गश्त की जा रही है। उन्होंने वनों को वनाग्नि से बचाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की।