{"_id":"7fccec72d33652d4dd634d91ca12d1d0","slug":"dfa-hardwar-wins-the-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार और डीएफए की एकतरफा जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार और डीएफए की एकतरफा जीत
देहरादून/ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2013 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल प्रथम इंटर स्कूल बालक चैलेंज कप फुटबॉल प्रतियोगिता में गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज स्कूल हरिद्वार(जीवीएसएस) और देहरादून फुटबॉल एकेडमी(डीएफए) ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बना ली।
विज्ञापन
मार्शल स्कूल के जोगीवाला स्थित खेल मैदान में मंगलवार को पहला मैच वाइनवर्ग ऐलन मसूरी और जीवीएसएस हरिद्वार के बीच खेला गया। मैच के 11वें मिनट में करन के गोल से हरिद्वार ने 1-0 की बढ़त हासिल की।
विज्ञापन
इसके बाद पूरे मैच में कोई गोल नहीं हो पाया। दूसरा मैच डीएफए और एशियन स्कूल के बीच खेला गया। मैच के 14वें मिनट में ही दिव्यांशु के गोल से डीएफए ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
विज्ञापन
दूसरे हाफ में भी डीएफए की टीम हावी रही। मैच के 59वें मिनट में सौरभ ने गोल कर डीएफए को 2-0 से आगे कर दिया। मैच के अंत तक एशियन स्कूल के खिलाड़ी जूझती रहे, लेकिन गोल नहीं कर पाए।
इससे पहले रायपुर विधायक उमेश शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान तरुण नेगी, वीएस रावत, सुरेंद्र पयाल, मित्रानंद, विजय नेगी, मुकेश जुगरान, प्रमोद नेगी, नरेंद्र नंदा आदि उपस्थित थे।