{"_id":"e5c595c0646ddf62adc427c7c61d2410","slug":"devyani-statement-on-dp-yadav-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीपी यादव की सजा पर भर आया भाटी की बेटी का गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपी यादव की सजा पर भर आया भाटी की बेटी का गला
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 11 Mar 2015 08:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी गाजियाबाद के विधायक महेंद्र सिंह भाटी की हत्या के मामले में पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद डीपी यादव और उनके साथियों को न्यायालय द्वारा सजा सुनाए जाने पर भाटी की बेटी रानी देवयानी सिंह को काफी संतोष मिला है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि देर से ही सही, लेकिन उनके परिवार को न्याय मिला है। उन्हें उम्मीद थी कि एक न एक दिन हत्या करने वालों को सजा जरूर मिलेगी।
खानपुर के विधायक एवं खनन परिषद के अध्यक्ष कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी रानी देवयानी सिंह दिवंगत विधायक महेंद्र सिंह भाटी की बेटी हैं। जब से इस मामले की सुनवाई शुरू हुई थी हर पल उनकी और उनके परिवार की नजर कोर्ट की ओर लगी थी।
विज्ञापन
पिता को याद कर भर छलक आईं आंखे
आज जब देहरादून स्थित सीबीआई कोर्ट ने डीपी यादव और उसके साथियों को सजा सुनाई तो रानी देवयानी सिंह अपने परिवार के साथ देहरादून स्थित आवास पर मौजूद थी। सुबह से ही पूरा परिवार फैसले का इंतजार कर रहा था। टीवी और परिचितों के माध्यम से उन्हें सजा के बारे में जानकारी मिली।
अमर उजाला से फोन पर वार्ता करते हुए रानी देवयानी सिंह और उनके पति कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि जिसने जैसा किया था उसके साथ वैसा ही हुआ। उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है।
कहा कि यह उम्मीद पहले से ही थी कि हत्यारोपियों को एक न एक दिन सजा जरूर मिलेगी। पिता को याद कर देवयानी का गला भर आया।