{"_id":"6a77171a41ff7a5de2046af3","slug":"devprayag-news-kanwariya-from-haryana-swept-away-by-strong-current-of-ganga-at-todeshwar-ghat-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Devprayag: टोडेश्वर घाट पर गंगा के तेज बहाव में बहा हरियाणा का कांवड़िया, तलाश में जुटी एसडीआरएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Devprayag: टोडेश्वर घाट पर गंगा के तेज बहाव में बहा हरियाणा का कांवड़िया, तलाश में जुटी एसडीआरएफ
Sat, 08 Aug 2026 05:23 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग
Published by: Alka Tyagi
Updated Sat, 08 Aug 2026 05:23 PM IST
सार
युवक अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ गंगाजल लेने के लिए देवप्रयाग पहुंचा था। टोड़ेश्वर घाट पर जल भरते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से युवक गंगा की मुख्य धारा में समा गया और देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया।
विज्ञापन
संगम पर बहा कांवड़िया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बहा बाजार देवप्रयाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत टोडेश्वर घाट पर जल भरने उतरा हरियाणा का एक कांवड़ यात्री गंगा के तेज बहाव में बह गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर नदी के तटवर्ती इलाकों में तलाशी और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मीठापुर, फरीदाबाद का रहने वाला युवक अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ गंगाजल लेने के लिए देवप्रयाग पहुंचा था। टोडेश्वर घाट पर जल भरते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से युवक गंगा की मुख्य धारा में समा गया। साथी के बहने से उसके दोस्तों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
Rudraprayag: जंदरियाण बडेथ थपोनी तोक में लगातार हो रही बारिश से संकट, भूस्खलन से दहशत, 10 परिवारों ने छोड़े घर
विज्ञापन
सहायक उपनिरीक्षक रविंद्र भंडारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों को तत्काल सक्रिय कर दिया गया है। बहने वाले युवक की पहचान आर्यन मिश्रा (24), पुत्र सतेंद्र मिश्रा, निवासी फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है।
एएसआई ने बताया कि फिलहाल पुलिस एसडीआरएफ और जल पुलिस की मदद से नदी के निचले इलाकों और तटीय क्षेत्रों में गहन खोजबीन अभियान चला रही है। प्रशासन ने एक बार फिर श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी सूरत में सुरक्षा मानकों की अनदेखी न करें और केवल चिह्नित व सुरक्षित घाटों पर ही स्नान या जल भरने का कार्य करें।